Drishyam 3 Update: सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब है। पहले ये फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, हालांकि मेकर्स ने अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। इस बीच मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 विवादों में फंस गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर- ये भी पढ़ें-5 साल पहले ओटीटी पर इस क्राइम थ्रिलर ने काटा था गदर, अब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
pic credit- Drishyam 3 Controversy (source- IMDb)
Drishyam 3 Controversy (source- instagram)
विवादों में फंस गई दृश्यम 3
मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 की तैयारी पूरी हो गई है। जीथू जोसेफ द्वारा निर्देशित इस मलयालम थ्रिलर को पहले अप्रैल 2026 में थिएटर में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन हाल ही में इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है। अब फिल्म 21 मई 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में मोहनलाल और मीना मुख्य भूमिकाओं में हैं। रिलीज से पहले अमेजन प्राइम वीडियो ने फिल्म के मेकर्स को पब्लिक नोटिस जारी किया है। अमेजन प्राइम वीडियो ने दावा किया है कि दृश्यम 3 के सभी डिजिटल अधिकार उनके पास हैं। अमेजन प्राइम वीडियो ने एक्स पर जारी नोटिस में लिखा है कि वे फिल्म के सभी डिजिटल अधिकारों SVOD, TVOD, AVOD, FVOD और EST के एकमात्र और विशेष मालिक हैं।
अमेजन प्राइम ने जारी किया नोटिस
नोटिस में चेतावनी दी गई है कि फिल्म के प्रोड्यूसर को डिजिटल अधिकार बेचने, लाइसेंस देने या किसी तीसरी पार्टी को देने का कोई अधिकार नहीं है। अमेजन प्राइम वीडियो ने साफ कहा है कि अगर कोई भी व्यक्ति, कंपनी या डिजिटल प्लेटफॉर्म इन अधिकारों का उल्लंघन करेगा तो वह अपने जोखिम, खर्च और परिणाम पर करेगा। कंपनी ने कानूनी कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग करने का अधिकार भी रखा है।
दृश्यम 2 बड़े पर्दे पर होगी रिलीज
मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 2 साल 2021 में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने काफी प्यार दिया था। हालांकि कोरोना की वजह से ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई थी। अब ये खबर सामने आई है कि दृश्यम 2 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस मूवी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोग बेताब हैं।
