साई पल्लवी संग बनेगी विजय सेतुपति की जोड़ी, मणिरत्नम संभालेंगे डायरेक्शन की कमान

Mani Ratnam's Next With Vijay -Sai: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर मणिरत्नम (Mani Ratnam) ने हाल ही में एक नए प्रोजेक्ट के लिए विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) संग हाथ मिलाया है। इस मूवी की शूटिंग जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

Mani Ratnam's Next With Vijay -Sai: मणिरत्नम इंडस्ट्री के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स में से एक हैं। इस समय वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) और एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) की जोड़ी बड़े पर दिखाई देगी। मणिरत्नम (Mani Ratnam) के साथ-साथ विजय सेतुपति और साई पल्लवी भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए बेकरार हैं। इस प्रोजेक्ट के जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी ज्यादा उपलब्ध नहीं है लेकिन कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग गर्मियों में शुरू की जा सकती है।

Mani Ratnam's Next With Vijay-Sai

Mani Ratnam's Next With Vijay Sethupathi-Sai Pallavi (Pic Credit: X)

कम से कम दिनों में शूट की जाएगी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने इस महीने के कास्ट में एक छोटा प्रमोशनल वीडियो शूट किया था। बताया जा रहा है कि इस मूवी की शूटिंग से पहले इस प्रोजेक्ट को मेकर्स अपने हिसाब से इंट्रोड्यूस करेंगे। अगर रिपोर्ट्स पर यकीन किया जाए तो फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी जून में शुरू होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस मूवी का शूटिंग शेड्यूल ज्यादा लंबा नहो होगा। शूटिंग केवल 40 दिनों की जाएगी। (इसे भी पढ़ें: Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: पैसे देने की जगह जेल जाने को तैयार हैं राजपाल यादव, हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित)

End of Feed