साउथ मूवीज

Kantara 3 Announcement: 'कांतारा चैप्टर 1' के साथ हुआ पार्ट 3 का एलान, खुशी से झूम उठे फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 3, 2025, 08:52 AM IST

Kantara 3 Announcement: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं।खबर आई है कि 'कांतारा' (Kantara) सीरीज की तीसरी फिल्म 'कांतारा 3' (Kantara 3) को ऑफिशियल कर दिया गया है। फिल्म कांतारा 3 की इस खबर ने फैंस के दिलों को खुश कर दिया है।

Image

Image Source: Kantara Movie

Kantara 3 Announcement : साउथ के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) लंबे इंतजार के बाद बीते हुए दिन यानी 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की रिलीज से पहले माना जा रहा था ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होगी और पहले दिन की कमाई के बाद अब ये सही भी लग रहा है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल दिया है। इस फिल्म की रिलीज के साथ मेकर्स ने फैंस को एक और तोहफा दिया है। जिसने लोगों के दिलों को खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

'कांतारा 3' का हुआ एलान

ऋषभ शेट्टी एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म कांतारा चैप्टर 1 नहीं बल्कि मूवी का तीसरा पार्ट है। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की रिलीज के साथ मेकर्स ने तीसरे पार्ट को बनाने का एलान कर दिया है। इसकी घोषणा फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के एंडिंग सीन में की गई। फिल्म कांतारा चैप्टर 1 देखने पहुंचे फैंस को एक साथ दो सरप्राइज मिल गए। पहला था धांसू फिल्म और दूसरा था नए पार्ट का एलान इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे। माना जा रहा है कि फिल्म कांतारा 3 (Kantara 3) पहले दो पार्ट से भी ज्यादा धांसू होने वाली है। अब फैंस फिल्म कांतारा 3 का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इसको लेकर लोग एक्स पर पोस्ट भी शेयर करते हुए नजर आए।

'कांतारा चैप्टर 1' का पहले दिन का कलेक्शन

फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जमकर कमाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म कांतारा चैप्टर 1 का पहले दिन का कलेक्शन 60 करोड़ रुपये है। इसी के साथ फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने साल 2025 के कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को एक झटके में तोड़ दिया है। फिल्म कांतारा 3 के ऐलान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article