साउथ मूवीज

कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने पिता के साथ किया ऐसा काम, गर्व से चौड़ा हुआ पापा का सीना

श्रुति हासन ने इंडियन 2 के ऑडियो लॉन्च पर अपने पिता कमल हासन के हिट गाना गाकर स्टेज पर आग लगा दी है। हाल ही में कमल हासन की बेटी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में श्रुति हासन कमल हासन के पैरों को छूते और उन्हें कसकर गले लगाते हुए नजर आ रही हैं।

Image

Kamal Haasan's daughter Shruti Haasan

एक बेटी के लिए बाप ही सब कुछ होता है। इस बात को हाल ही में कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने सच कर दिखाया है। हाल ही में श्रुति हासन ने इंडियन 2 के ऑडियो लॉन्च पर अपने पिता कमल हासन के हिट गाना गाकर स्टेज पर आग लगा दी है। वहीं इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें श्रुति हासन पिता कमल हासन के लिए कुछ खास काम कर रही है।

हाल ही में कमल हासन की बेटी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में श्रुति हासन कमल हासन के पैरों को छूते और उन्हें कसकर गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही श्रुति हासन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बेटी को हुआ सम्मानित महसूस

श्रुति हासन ने ऑडियो लॉन्च पर अपने प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। बात दें ये ऑडियो लॉन्च इंवेट 1 जून को चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडिटम में हुआ था। इस फोटो को शेयर करते हुए श्रुति हासन ने कहा था कि उन्हें अपने पिता के प्रदर्शन देने में गर्व महसूस हो रहा है। प्रदर्शन देने से पहले श्रुति हासन अपने पिता कमल हासन के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया, जिस कारण फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। तस्वीरें को शेयर करते हुए श्रुति हासन ने ये भी कहा-क्या रात थी। इंडियन 2 के ऑडियो लॉन्च पर मेरे अप्पा कमल हासन को खास तोहफा देने के लिए बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इंडियन 2 में कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं, इसके बाद काजल अग्रवाल, सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इंडियन 2 की शूटिंग को कोविड-19 महामारी के कारण कई बार रुोकना पड़ा था। 2022 में शूटिंग फिर से शुरू करने के बाद, यह फिल्म अब 12 जुलाई, 2024 को रिलीज होने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article