Kalki 2898 AD 2: दीपिका पादुकोण को बाहर करने के बाद मेकर्स की पसंद बनीं साई पल्लवी, बोले 'वो एकदम परफेक्ट...'

Sai Pallavi to Star in Kalki 2898 AD 2: ताजा मिल रही बड़ी जानकारी के मुताबिक 'कल्कि 2898 एडी 2' (Kalki 2898 AD 2) से दीपिका पादुकोण को बाहर करने के बाद अब मेकर्स की नजर साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) पर पड़ी है। उन्हें लग रहा है कि साई पल्लवी इस मूवी के परफेक्ट हैं।

Sai Pallavi to Star in Kalki 2898 AD 2: नाग आश्विन के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' की कास्टिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ महीनों पहले ही मेकर्स ने इस मूवी के सेकंड पार्ट से दीपिका पादुकोण को बाहर कर दिया है। फैन्स यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की जगह इस मूवी में किस हीरोइन को कास्ट को किया जाएगा। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि दीपिका पादुकोण की जगह अब 'कल्कि 2898 एडी 2' (Kalki 2898 AD 2) में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) अहम रोल में दिखाई देंगे। इन खबरों पर अब मेकर्स ने भी बड़ा खुलासा किया है। (यह भी पढ़ें: The Raja Saab OTT Release: जानिए कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है प्रभास की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप)

Sai Pallavi to Star in Kalki 2898 AD 2

Pic Credit: Instagram

दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी साई पल्लवी

साई पल्लवी की एंट्री पर अभी तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ भी अनाउंस नहीं किया गया है। फिल्म से जुड़े एक रिप्रेजेंटेटिव ने HT से बात करते हुए कहा कि चीजें अभी शुरुआती स्टेज में हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। दीपिका पादुकोण को बाहर किए जाने के बाद अब मेकर्स SUM-80 का रोल निभाने के लिए साई के बारे में सोच रहे हैं। मेकर्स को लग रहा है कि साई इस रोल के लिए परफेक्ट हैं। (यह भी पढ़ें: The Raja Saab OTT Release: जानिए कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है प्रभास की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप)

मेकर्स को ओर से एक बार सभी चीजें फाइनल होने के बाद नाग आश्विन के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' की शूटिंग साई पल्लवी के साथ शुरू कर दी जाएगी। इस मूवी में अमिताभ बच्चन, कमल हासन और प्रभास को अहम रोल में देखा जाएगा। फिल्म में विजय देवरकोंडा का भी कैमियो देखने को मिलेगा।

End of Feed