साउथ मूवीज

Janhvi Kapoor को जन्मदिन पर मिला नायाब तोहफा, Ram Charan की RC 16 में जगह हुई पक्की

Janhvi Kapoor To Cast In Ram Charan RC16: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का आज 27वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर उन्हें एक नायाब तोहफा भी मिला है। जाह्नवी कपूर की झोली में राम चरण की 'आरसी 16' गिरी है, जिसे बुची बाबू द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा।

Image

राम चरण की फिल्म में हुई जाह्नवी कपूर की एंट्री

Janhvi Kapoor To Cast In Ram Charan RC16: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज जाह्नवी कपूर का 27वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। वहीं जन्मदिन के इस अवसर पर ही जाह्नवी कपूर को साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर से एक खास तोहफा भी मिला है। दरअसल, जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को राम चरण (Ram Charan) की 'RC 16' (RC 16) में आधिकारिक तौर पर एंट्री मिल गई है। इस बात की घोषणा फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने की है।

तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया कि जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor), राम चरण की फिल्म 'RC 16' (RC 16) में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू द्वारा किया जाएगा। हालांकि इस मूवी का टाइटल अभी तक सामने नहीं आया है। जाह्नवी कपूर से जुड़ी पोस्ट में तरण आदर्श ने लिखा, "राम चरण (Ram Charan) और जाह्नवी कपूर ने सुकुमार-मैत्री-बुची बाबू सना की पैन इंडिया मूवी के लिए हाथ मिलाया है। जाह्नवी कपूर, बुची बाबू सना के निर्देशन में तैयार होने वाली फिल्म में राम चरण के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगी। हालांकि फिल्म का टाइटल अभी तक सामने नहीं आया है। इस पैन इंडिया मूवी को मैत्री मूवी मेकर्स पेश कर रहे हैं और इसे वृद्धि सिनेमा के बैनर तले तैयार किया जाएगा। एआर रहमान फिल्म में म्यूजिक देंगे और सुकुमार ने इसका लेखन किया है।"

बता दें कि जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के पास इस वक्त मूवीज की लाइन लगी हुई है। राम चरण (Ram Charan) के अलावा वह जूनियर एनटीआर के साथ भी फिल्म 'देवरा' में दिखाई देंगी, जो कि इसी साल रिलीज भी होने वाली है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article