साउथ अभिनेता दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) की थ्रिलर फिल्म आई एम गेम सिनेमाघरों में इस महीने रिलीज होने वाली थी, जिसके लिए दर्शक काफी एक्साइटेड थे। अब उन दर्शकों को थोड़े दिन और इस मूवी के लिए इंतजार करना होगा। असल में दुलकर सलमान ने अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है, जिस कारण दर्शक इसे अगस्त के महीने में नहीं देख पाएंगे। मेकर्स ने ये फैसला इसलिए लिया है ताकि वो अपनी मूवी को दूसरी भाषाओं के दर्शकों तक भी आसानी से पहुंचा सके। वक्त मिलने से मेकर्स ये तैयारी कर पाएंगे। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'साथ काम करने का इंतजार है'- Aamir Khan के साथ फिर स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं Preity Zinta
I’m Game की बदल गई रिलीज डेट, 21 अगस्त को नहीं आएगी Dulquer Salmaan की थ्रिलर
I M Game सितम्बर के महीने में होगी रिलीज
सितम्बर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए दुलकर सलमान के फैंस को ये जानकारी दी है। आई एम गेम के मेकर्स ने पोस्ट में लिखा है, "गेम अब बड़ा हो चुका है और रिलीज अब उससे भी बड़ी होगी। हम लोगों से क्षमा मांगते हैं कि उन्हें थोड़े दिन इंतजार करना होगा। आई एम गेम अब 3 सितम्बर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो 20 अगस्त के दिन आने वाली थी।" Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'घर में लॉक कर देंगे' हर बात पर बन रहे मीम्स तो पत्नी ने Ravi Kishan को दी धमकी
I’m Game की बदल गई रिलीज डेट, 21 अगस्त को नहीं आएगी Dulquer Salmaan की थ्रिलर
"फिल्म आई एम गेम की रिलीज डेट इसलिए बदली गई है क्योंकि हम इसे बड़े स्तर पर रिलीज करने वाले हैं। फिल्म आई एम गेम अब मलयालम, तमिल, तेलुगु, हिन्दी और कन्नड़ा जैसी भाषाओं में रिलीज होगी। इससे हम ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच पाएंगे।"
"फिल्म आई एम गेम को इतनी बड़ी रिलीज दिलाने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि दुलकर सलमान की फिल्म बड़े स्तर पर रिलीज हो, ज्यादा लोगों तक पहुंचे और हम ज्यादा से ज्यादा मार्केट कवर कर पाएं। हां फिल्म का इंतजार थोड़ा लम्बा होने जा रहा है लेकिन गेम भी बड़ा होने वाला है।"
