Trisha Krishnan Befitting Reply To Trollers: साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुड बैड अग्ली को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अजित कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। पहले दिन इस फिल्म ने लगभग 28.50 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म में अजित कुमार के साथ तृषा कृष्णन नजर आ रही है। वही तृषा कृष्णन को उनकी एक्टिंग और और खुद से 12 साल बड़े एक्टर संग रोमांस करने को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में तृषा कृष्णन ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।
good bad ugly
तृषा कृष्णन ने ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया है। हाल ही में तृषा कृष्णन ने सोशल मीडिया पर बड़ा का पोस्ट शेयर किया है। तृषा कृष्णन ने लिखा है-"शाबाआआआ...टॉक्सिक लोग, आप लोग जीवन कैसे रहते हैं और आप लोगों को अच्छी नींद कैसे आती हैं? क्या दिन भर सोशल मीडिया देखना और दूसरों के बारे में बेकार चीजें पोस्ट करना वास्तव में आपका दिन बनाता है? आप लोगों और जिन लोगों के साथ आप रहते हैं या जिनके आसपास रहते हैं उनके लिए वास्तव में बहुत बुरा लगता है। बुजदिल लोग! भगवान आप सभी को सच में आशीर्वाद दें!"
गुड बैड अग्ली का हिस्सा बने ये सितारे
गुड बैड अग्ली में अजित कुमार के अलावा तृषा कृष्णन,अर्जुन दास, सुनील, कार्तिकेय देव, प्रिया प्रकाश वरियर, प्रभु, प्रसन्ना, टीनू आनंद और रघु राम भी नजर आ रहे हैं। इसमें जैकी श्रॉफ, सिमरन, रेडिन किंग्सले, शाइन टॉम चाको, राहुल देव, उषा उथुप, योगी बाबू, सयाजी शिंदे और डार्ककी नागराजा भी कैमियो भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। यह तमिल में माइथ्री का पहला प्रोडक्शन है। इस फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
