बॉलीवुड कलाकार दिव्येंदु शर्मा ने मिर्जापुर सीरीज में किए अपने मुन्ना भैया के धाकड़ किरदार से पूरे देश को दीवाना बना दिया था। दिव्येंदु शर्मा को अक्सर दर्शकों ने कॉमेडी रोल में ही देखा है, जिस कारण किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो मुन्ना भैया बनकर स्क्रीन फाड़ देंगे। मिर्जापुर में उनका किरदार मुन्ना भैया खत्म हो चुका है, जिसके बाद से ही दर्शक उन्हें पर्दे पर ऐसे ही किसी किरदार में देखने के लिए तड़प रहे हैं। पेड्डी के मेकर्स को दिव्येंदु शर्मा के हुनर पर पूरा भरोसा है, जिस कारण उन्होंने एक्टर एक दमदार रोल में साइन किया है। फिल्म पेड्डी में दिव्येंदु शर्मा एक दफा फिर से मुन्ना भैया जैसे धाकड़ और देसी किरदार में दिखाई देंगे, जिसकी पहली झलक सामने आ चुकी है। (ये भी पढ़ें: Golmaal 5 के लिए 35 करोड़ लेंगे Akshay Kumar!!)
Divyendu Sharma 1st Look from Peddi
Peddi मेकर्स ने रिवील किया Divyendu Sharma का फर्स्ट लुक
फिल्म पेड्डी के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दिव्येंदु शर्मा रफ एंड टफ अवतार में नजर आ रहे हैं। मेकर्स द्वारा जारी किए गए वीडियो में दिव्येंदु शर्मा सेट पर शूटिंग करते दिख रहे हैं। वो पेड्डी में अहम रोल निभाते दिखाई देंगे, जिस कारण मेकर्स उनके किरदार को दर्शकों के बीच में अभी से प्रमोट कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh Do Fan Review: आयुष्मान खुराना ने जीता दिल, सारा-रकुल ने चौंकाया)
आप पेड्डी मेकर्स द्वारा जारी वीडियो नीचे देख सकते है:
18 मई को रिलीज होगा Peddi Trailer
अभिनेता राम चरण स्टारर पेड्डी का ट्रेलर मेकर्स 18 मई के दिन रिलीज करेंगे। इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर अहम रोल में दिखाई देंगे। जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में अपने पैर जमाने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी नाम कमाने की कोशिश कर रही हैं। जैसे उनकी मां श्रीदेवी पूरे देश में फेमस थीं और हर भाषा के दर्शक उन्हें देखने के लिए एक्साइटेड रहते थे, वैसे ही जाह्नवी कपूर भी पूरे देश में पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं।
