Rajinikanth Dharman First Poster: साउथ के जाने-माने स्टार राजनीकांत (Rajinikanth) और कमल हासन (Kamal Haasan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवर 173 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राजनीकांत और कमल हासन की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म में किसी स्टार की एंट्री को लेकर न्यूज सामने आ जाती है, तो कभी फिल्म की शूटिंग को लेकर कोई अपडेट सामने आ जाता है। लेकिन इन सब के बीच अब हो हुआ है, जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। राजनीकांत और कमल हासन की इस फिल्म का टाइटल सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं इस फिल्म का क्या नाम है।
रजनीकांत की फिल्म का नाम आया सामने (Image Source: Dharman Movie)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Thalaivar173: बॉक्स ऑफिस पर आने वाला है तूफान, रजनीकांत और कमल हासन ने मिलाया हाथ
ये होगा राजनीकांत की फिल्म का नाम
एक्टर राजनीकांत और कमल हासन की जोड़ी वाली फिल्म एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस की वजह फिल्म का नाम है। फैंस को काफी समय से फिल्म थलाइवर 173 के टाइटल का इंतजार था। मेकर्स ने अब फैंस का ये इंतजार खत्म कर दिया है। राजनीकांत और कमल हासन की फिल्म के टाइटल से पर्दा उठ गया है। इस फिल्म का नाम 'धर्मन' होगा। मेकर्स ने इसका ऐलान फिल्म का एक धांसू पोस्टर जारी कर के किया है। इस वायरल हो रहे पोस्टर में राजनीकांत डॉक्टर बने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनके हाथों में खून लगा हुआ है। इस खबर से सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Rajinikanth-Kamal Haasan की मूवी में धमाल मचाएंगी Trisha Krishnan, सामने आई ये रिपोर्ट
रजनीकांत की फिल्म का नाम आया सामने (Image Source: Dharman Movie)
बदला गया फिल्म का डायरेक्टर
फिल्म के इस पोस्टर के साथ एक नया खुलासा हुआ है। फिल्म धर्मन के डायरेक्टर को बदल दिया गया है। फिल्म धर्मन को अब अश्वथ मारिमुथु डायरेक्ट करेंगे। पहले फिल्म के डायरेक्टर को सिबी चक्रवर्ती डायरेक्ट करने वाले थे। फिल्म धर्मन के नए पोस्टर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
