साउथ मूवीज

Birsa Munda Biopic: पा रंजीत के साथ हाथ मिलाएंगे रणवीर सिंह!! बनेंगे स्वतंत्रता सेनानी

बॉलीवुड फिल्म स्टार्स लगातार साउथ डायरेक्टर्स के साथ हाथ मिला रहे हैं। इसी सिलसिले में रणवीर सिंह ने डायरेक्टर पा रंजीत की फिल्म में काम करने का मन बनाया है। पा रंजीत जल्द ही बिरसा मुंडा पर एक बायोपिक बनाएंगे, जिसमें रणवीर सिंह दिखाई दे सकते हैं। इन दिनों रणवीर सिंह और पा रंजीत में बातचीत चल रही है और जल्द ही इस मूवी का ऐलान हो सकता है।

Image

Ranveer Singh Birsa Munda

बॉलीवुड फिल्म एक्टर्स जवान हिट होने के बाद से लगातार साउथ फिल्म डायरेक्टर्स के साथ काम करने के लिए तड़प रहे हैं। इंडस्ट्री से सामने आने वाली खबरों की मानें तो बॉलीवुड कलाकार लगाकार साउथ डायरेक्टर्स के साथ चर्चा में हैं और जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट्स का अनाउंसमेंट हो सकता है। पीपिंगमून की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबित रणवीर सिंह ने डायरेक्टर पा रंजीत के साथ काम करने का मन बनाया है, जो जल्द ही भारतीय स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा पर बायोपिक बनाने की सोच रहे हैं। पा रंजीत अपनी मूवीज में ऐसे भारतीय समाज की कहानी पेश करते रहे हैं, जो मुख्य धारा से कटे रहे हैं।

पिछले 2 सालों से बिरसा मुंडा बायोपिक पर काम कर रहे हैं पा रंजीत

डायरेक्टर पा रंजीत पिछले 2 सालों से बिरसा मुंडा की बायोपिक पर काम कर रहे हैं। बिरसा मुंडा वो भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी का नारा बुलंद किया था और देश में आजादी की मशाल जलाने का काम किया था। बिरसा मुंडा को उनके समाज के लोग तो जानते हैं लेकिन देश के लोगों को वो याद नहीं हैं। रणवीर सिंह की ये मूवी बिरसा मुंडा की यादें लोगों के जहन में जिंदा करेगी और वो जिस सम्मान के हकदार थे, वो दिलाएगी।

साउथ डायरेक्टर शंकर के साथ भी काम कर रहे हैं रणवीर सिंह

अभिनेता रणवीर सिंह केवल पा रंजीत ही नहीं बल्कि साउथ डायरेक्टर शंकर के साथ भी काम कर रहे हैं। शंकर और रणवीर सिंह कई महीनों पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि ये दोनों कलाकार एक मेगा बजट मूवी के लिए हाथ मिलाएंगे, जो पूरे देश का मनोरंजन करेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article