साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD: एक बड़ा अपडेट हुआ लीक! क्या आदिपुरुष के जैसे भगवान बन इस फिल्म से भी हाथ धो बैठेंगे प्रभास?

बस कुछ दिनों के बाद प्रभास की फिल्म Kalki 2898 AD रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक खास और जरूरी जानकारी सामने आ गई है। इस फिल्म की 8 जून से US में एडवांस बुकिंग शुरू हो रही है। हाल ही में सोशल मीडिया ‘कल्कि’ के यूएस डिस्ट्रीब्यूटर ने इसकी फोटो शेयर की है, अब जो तेजी से वायरल हो रही है।

Image

Kalki 2898 AD

बस कुछ दिनों के बाद प्रभास की फिल्म Kalki 2898 AD रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। प्रभास की फिल्म का बजट 600 करोड़ है। वहीं इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा बज है। अब देखना होगी की फैंस इस फिल्म को पसंद करते हैं या फिल्म का आदिपुरुष के जैसे ही पत्ता साफ हो सकता है। वो तो अब आने वाला वक्त ही बताएंगा। इस फिल्म का फैंस अब राह देख रहे हैं कि फिल्म कब रिलीज होगी। इस फिल्म में साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड के बड़े सितारे भी नजर आएंगे।

हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक खास और जरूरी जानकारी सामने आ गई है। इस फिल्म की 8 जून से US में एडवांस बुकिंग शुरू हो रही है। हाल ही में सोशल मीडिया ‘कल्कि’ के यूएस डिस्ट्रीब्यूटर ने इसकी फोटो शेयर की है, अब जो तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट से फिल्म की लंबाई का पता चल रहा है। बता दें प्रभास की फिल्म 2 घंटे 50 मिनट की होने वाली है। हालांकि ये कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि फिल्म इतनी ही लंबी है।

दर्शकों को बांध पाना मुश्किल

अगर फिल्म इतनी लंबी यानि 2 घंटे 50 मिनट की हुई तो दर्शकों को इतनी लंबी ड्यूरेशन के लिए बांध पाना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में दर्शक आराम से बोर हो सकते हैं। प्रभास के अलावा, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन नाग अश्विन द्वारा किया गया है। 'कल्कि' के अलावा, प्रभास के पास इस समय कई अन्य फिल्में भी हैं। इनमें से एक है संदीप रेड्डी वांगा के साथ 'स्पिरिट' है। इससे पहले प्रभास की 'राजासाहब' भी रिलीज होनी है। इसका पोस्टर भी सामने आया था, लेकिन फिलहाल इस फिल्म को होल्ड पर रखा गया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article