अनुष्का शेट्टी बिजनेसमैन से करने जा रही हैं शादी !! इंटरनेट पर उड़ीं अफवाहें

Anushka Shetty Rumoured to be Marrying: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक अनुष्का शेट्टी अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि वो किसी बिजनेसमैन के साथ शादी करने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं कि अनुष्का किस इंसान से शादी करने वाली हैं।

Anushka Shetty Rumoured to be Marrying: अनुष्का शेट्टी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक हैं। अनुष्का शेट्टी शादी को लेकर लंबे समय से अफवाहें चल रही हैं। फैन्स लंबे समय से यह जानने के लिए बेताब हैं कि अनुष्का शेट्टी किस इंसान से शादी कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) किसी बिजनेसमैन से शादी करने जा रही हैं। हालांकि इस बारे में अनुष्का शेट्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Anushka Shetty's Marriage News

Pic Credit: Instagram

उड़ रही हैं अनुष्का शेट्टी की शादी की अफवाहें

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिस इंसान से अनुष्का शेट्टी की शादी की चर्चा हो रही है, वो फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते हैं वो बिजनेस फैमिली से आते हैं। बताया जा रहा है कि उस इंसान के अनुष्का शेट्टी के परिवार के साथ अच्छे संबंध हैं। अनुष्का शेट्टी के परिवार को भी इस बारे में जानकारी है। यही वजह है कि अनुष्का और उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग है। हालांकि इन खबरों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ये केवल मीडिया रिपोर्ट्स और अटकलों पर आधारित हैं। (इसे भी पढ़ें: Sarkar 4: अमिताभ-अभिषेक की फिल्म में हुई वापसी, राम गोपाल वर्मा ने किया कन्फर्म)

End of Feed