साउथ मूवीज

Anant-Radhika के इवेंट में किंग खान ने किया साउथ स्टार Ramcharan का अपमान ! भड़के फैंस ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल

Ram Charan Fans Brusted to Shahrukh Khan : आज मंगलवार से सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और रामचरण के फैंस के बीच जंग छिड़ गई है । दरअसल अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग इवेंट से एक वीडियो सामने आई है जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान स्टेज पर रामचरण के फेमस गाने नाटू -नाटू पर डांस कर रहे हैं.

Image

Ram Charan Fans Brusted to Shahrukh Khan

Ram Charan Fans Brusted to Shahrukh Khan : बॉलीवुड और सोशल मीडिया पर जो इन दिनों चर्चा में बना हुआ है वो है अनंत अंबानी( Anant Ambani) राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट। हर जगह बस इसी की चर्चा बनी हुई है। सोशल मीडिया पर हर जगह इवेंट की वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं आज एक और वीडियो सामने आई है जिसे देखकर साउथ स्टार रामचरण ( Ram charan) के फैंस भड़क गए। इस वीडियो में शाहरुख खान( Shahrukh Khan) रामचरण के बारे में ऐसा बोल रहे हैं जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है ।

आज मंगलवार से सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और रामचरण के फैंस के बीच जंग छिड़ गई है । दरअसल अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग इवेंट से एक वीडियो सामने आई है जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान स्टेज पर रामचरण के फेमस गाने नाटू -नाटू पर डांस कर रहे हैं, तभी किंग खान रामचरण को स्टेप सिखाने के लिए आवाज लगाते हैं। शाहरुख खान जोर से रामचरण स्टेज पर आओ.... रामचरण इडली कहकर बुलाते हैं। अब इसी वीडियो पर रामचरण की पत्नी की मेकअप आर्टिस्ट ने अपना गुस्सा जाहीर किया है, जेबा हसन जो रामचरण की पत्नी की स्टाइलिस्ट हैं उन्होंने कहा है कि जब शाहरुख खान ने रामचरण को इडली कहकर बुलाया मैं वहाँ से उठकर चली गई। साउथ स्टार का ऐसा अपमान मुझे बर्दाश्त नहीं हुआ।

वहीं अब रामचरण के फैंस भी शाहरुख खान के ऐसे बर्ताव पर निंदा जता रहे है। लोगों का कहना है कि किंग खान ने ऐसे बोलकर रामचरण का अपमान किया है। इस विवाद पर आपकी क्या राय है , हमें कॉमेंट में जरूर बताए ।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article