अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीष ने की सगाई, तस्वीर के साथ किया इमोशनल मैसेज

Allu Siris engaged with Nayanika: हिन्दी दर्शकों के बीच में पुष्पा के नाम से मशहूर कलाकार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीष ने कुछ देर पहले ही फैंस को खुशखबरी दी है और बताया है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका के साथ सगाई कर ली है। अल्लू सिरीष ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की है और इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।

Allu Siris engaged with Nayanika: तेलुगु इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और हिन्दी दर्शकों के बीच में पुष्पा के नाम से मशहूर अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीष ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया है कि उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नयनिका से सगाई कर ली है। अल्लू सिरीष और नयनिका ने 31 अक्टूबर 2025 के दिन सगाई की और सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी फोटो भी शेयर की है। इस फोटो के साथ अल्लू सिरीष ने इमोशनल नोट भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात बताई है।

Allu Siris Engagement

Image Source: Allu Sirish

अल्लू सिरीष ने इंस्टाग्राम पर नयनिका का हाथ थामे हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है "आज, मेरे दादा की बर्थ एनिवर्सिरी है। आज ही के दिन मैंने नयनिका के साथ सगाई रचाई है। ये पल मेरे दिल के बहुत ही करीब है। मेरी दादी भी मेरी शादी देखना चाहती थीं, जिनका देहांत कुछ दिन पहले ही हुआ है। मुझे भरोसा है कि वो ऊपर से हम दोनों को आशीर्वाद दे रही हैं। हम एक नया सफर शुरू करने जा रहे हैं और हमारे साथ उनका आशीर्वाद है। हमारा परिवार भी हमारे साथ है और हमें खुश देखकर बेहद खुश है।"

End of Feed