1000 करोड़ के बजट में बनेगी Allu Arjun की नई फिल्म, ये डायरेक्टर संभालेगा कमान

Allu Arjun Upcoming Movie: पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन ने साल 2025 खत्म होने से पहले फैंस को बड़ा सरप्राइज दे डाला है। अल्लू अर्जुन जल्द ही डायरेक्टर त्रिविक्रम के साथ हाथ मिलाएंगे और 1000 करे बजट में बनकर तैयार होने वाली माइथोलॉजिकल मूवी शुरू करने वाले हैं। इसका आधिकारिक ऐलान जल्द ही हो सकता है।

Allu Arjun Upcoming Movie: अल्लू अर्जुन पुष्पा फिल्म सीरीज के साथ साउथ के ही नहीं बल्कि पूरे भारत के स्टार बन चुके हैं। देशभर के दर्शक उन्हें पुष्पा 2 जैसी ही बिग बजट फिल्मों में देखना चाहते हैं। अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार उन्होंने डायरेक्टर त्रिविक्रम के साथ 1000 करोड़ की एक मेगा बजट माइथोलॉजिकल मूवी के लिए हाथ मिलाया है, जिसका ऐलान जल्द ही होगा। ये अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम की साथ में चौथी मूवी होने वाली है। दोनों ने जब-जब हाथ मिलाया है, दर्शकों की सिनेमाघरों में चांदी हुई है और इनकी अपकमिंग मूवी को लेकर जो खबरें हैं उसके बाद यही कहा जा सकता है कि ये अपने फैंस को मेगा बजट मूवी के साथ बिग सरप्राइज देने वाले हैं। (इसे भी पढ़ें: थलापति विजय से दो-दो हाथ करेंगे बॉबी देओल, जन नायगन का धांसू पोस्टर रिलीज)

Allu Arjun Trivikram

Image Source: Social Media/Instagram

फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को जानकारी दी है, "भारत में इन दिनों कई मेगा बजट फिल्मों बन रही हैं। इनमें जल्द ही अल्लू अर्जुन और त्रिविक्रम की नई मूवी भी शामिल हो जाएगी। त्रिविक्रम ने इस फिल्म की कहानी अल्लू अर्जुन के लिए ही लिखी थी, जिसको लेकर फिल्म इंडस्ट्री में काफी उत्साह है। इसमें न केवल शानदार स्टोरीटेलिंग होगी बल्कि बड़े-बड़े विजुअल्स भी होंगे जो दर्शकों को सम्मोहित कर लेंगे और भारत में माइथोलॉजिकल जॉनर को रिडफाइन करेंगे। ये फिल्म केवल भारत के लिए नहीं बल्कि ग्लोबल ऑडियंस के लिए बनाई जा रही है। फिल्म की शुरुआत फरवरी 2027 से होगी और मेकर्स ग्रैंड मुहूर्त इवेंट रखने की तैयारी में हैं। इस फिल्म को शुरू करने से पहले अल्लू अर्जुन डायरेक्टर एटली की साई-फाई मूवी खत्म करेंगे।" (इसे भी पढ़ें: रोंगटे खड़े कर देगा विजय देवरकोंडा का लुक, 'राउडी जनार्धना' की झलक देख भूल जाएंगे 'केजीएफ')

पुष्पा 2 के बाद प्रभास जैसे मेगास्टार बन चुके हैं अल्लू अर्जुन

बाहुबली सीरीज के बाद प्रभास भारत के मेगास्टार बन गए थे, जिनकी मूवीज के लिए देशभर के दर्शक एक्साइटेड रहते हैं। पुष्पा फिल्म सीरीज ने यही काम अल्लू अर्जुन के लिए किया है। पुष्पा 2 के बाद देश का बच्चा-बच्चा अल्लू अर्जुन को जानता है और उनकी फिल्मों के लिए एक्साइटेड रहता है। एटली की साई-फाई मूवी और त्रिविक्रम की माइथोलॉजिकल मूवी के बाद अल्लू अर्जुन का कद भारतीय सिनेमा में काफी बढ़ जाएगा और उन्हें ग्लोबल ऑडियंस में भी पहचान मिलेगी।

End of Feed