लोकेश-वामिका की 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का Allu Arjun ने किया रिव्यू, बताया ‘तमिल क्लासिक’

Allu Arjun Reviews DC The Bloody Valentine: लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' की तारीफ करते हुए अब अल्लू अर्जुन ने एक नोट शेयर किया है।

Allu Arjun Reviews DC The Bloody Valentine: साउथ सिनेमा में मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज और एक्ट्रेस वामिका गब्बी की चर्चित फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस मूवी ने अब तक 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म हिट साबित हुई है। खास बात यह है कि फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री के बड़े सितारों की ओर से भी भरपूर प्यार मिला है। महेश बाबू और शंकर के बाद अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' की जमकर तारीफ की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Don 3' विवाद में आया नया मोड़, Ranveer Singh के पिता करेंगे IMPPA से बातचीत)

Allu Arjun Reviews DC The Bloody Valentine

अल्लू अर्जुन को पसंद आई 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' (Pic Credit: Instagram)

अल्लू अर्जुन ने DC को बताया ‘तमिल क्लासिक’

लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' को देखने के बाद अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने सोशल मीडिया पर तारीफ करते हुए रिएक्शन दिया है। उन्होंने इसे ‘तमिल क्लासिक’ बताया और फिल्म प्रेमियों से इसे देखने की अपील की। अल्लू अर्जुन ने एक्स अकाउंट पर लिखा कि उन्होंने ‘डीसी’ देखी और उनके मुताबिक यह एक तमिल क्लासिक है। उन्होंने कहा कि हर फिल्म प्रेमी को इसे जरूर देखना चाहिए। अभिनेता ने फिल्म को उन लोगों के लिए कविता जैसा बताया, जो इसकी खासियत को समझ पाते हैं। अल्लू अर्जुन ने पूरी टीम को बधाई देते हुए निर्देशक अरुण माथेश्वरन के काम की तारीफ की।

End of Feed