साउथ मूवीज

अल्लू अर्जुन ने किया अबू धाबी के बीएपीएस हिंदू मंदिर में अभिषेक, जल्द करेंगे नई फिल्म का ऐलान?

Allu Arjun In Abu Dhabi Temple: अल्लू अर्जुन इन दिनों अबू धामी में हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि एक्टर वहां निर्देशक एटली के साथ काम के कारण वहां पहुंचे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर बीएपीएस हिंदू मंदिर में प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Allu Arjun In Abu Dhabi Temple

Allu Arjun In Abu Dhabi Temple: अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी एटली संग फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से पहली बार एटली और अल्लू अर्जुन की जोड़ी नजर आने वाली है। अभी तक मेकर्स और एक्टर ने इस फिल्म को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर की तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें अल्लू अर्जुन अबू धाबी के बीएपीएस हिंदू मंदिर में प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं।

हाल ही में BAPS हिंदू मंदिर के आधिकारिक हैंडल पर एक्टर का ये वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में एक्टर मंदिर की यात्रा करते हुए नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने इस दौरान ऑल ब्लैक शर्ट और पैंट कैरी किया है। वीडियो शेयर करते हुए BAPS हिंदू मंदिर के अधिकारियों ने लिखा, "भारतीय एक्टर अल्लू अर्जुन ने #AbuDhabiMandir का दौरा किया।" इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक्टर ने वसूली मोटी फीस

अल्लू अर्जुन ने भगवान नारायण के दर्शन किए और खास पूजा कर अभिषेक भी किया। मंदिर के इतिहास को समझा साथ ही मंदिर के चारों और घूम कर सारा मंदिर देखा। अल्लू अर्जुन जल्द ही एटली के साथ एक हाई बजट फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसे अभी A6 नाम दिया गया है। अल्लू अर्जुन इस फिल्म के लिए सन पिक्चर्स से 175 करोड़ रुपये की मोटी फीस ले रहे हैं। साथ ही मुनाफे के तौर पर फिल्म का 15 प्रतिशत भी लेंगे। जिसके साथ ही अल्लू अर्जुन सबसे मोटी फीस लेने वाले एक्टर बन जाएंगे। प्री-प्रोडक्शन के बाद अगस्त-अक्टूबर 2025 के बाद इस फिल्म का काम शुरू होने की उम्मीद है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article