Allu Arjun Meets Bhansali: साउथ के सुपरस्टार स्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रिलीज के एक महीने बाद भी उनकी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है। जिस कारण उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस में नोटों की बारिश कर रही है। अब आ ऐसी अफवाहें अल्लू अर्जुन संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसी अफवाहें क्यों सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन ने हाल ही में फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली से मुलाकात की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कयास लग रहे हैं कि अल्लू अर्जुन जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकते है। वहीं वायरल वीडियो में अल्लू अर्जुन का लुक में बहुत अलग नजर आ रहे हैं, जिस कारण फैंस को लग रहा है कि एक्टर का ये लुक उनकी फिल्म के लिए है।
कैमरों में कैद हुए अल्लू अर्जुन
इस दौरान अल्लू अर्जुन ने ब्लैक हुडी कैरी की थी। वहीं अल्लू अर्जुन अपनी कार के बैक सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं और संजय लीला भंसाली के ऑफिस जाते दिख रहे हैं। साफ नजर आ रहा है कि एक्टर पैपराजी से बचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन एक्टर बच नहीं पाए और कैमरों में कैद हो गए। अगर अल्लू अर्जुन और संजय लीला भंसाली के बीच ऐसा सहयोग होता है, तो बॉक्स ऑफिस पर बड़े तूफान को कोई नहीं रोक सकता क्यों दोनों ही पैंस के पसंदीदा हैं। संजय लीला भंसाली इन दिनों वेब सीरीज हीरामंडी 2 को लेकर बिजी चल रहे हैं। इस सीरीज का पहला पार्ट 2024 में आया था। अब देखना होगा कि संजय लीला और अल्लू अर्जुन कब साथ नजर आते हैं।
