आरती रवि ने जयम रवि से तलाक के लिए मांगी मोटी एलिमनी, हर महीने एक्स पत्नी को देने पड़ेंगे इतने पैसे

जयम रवि और आरती रवि इन दिनों अपने तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार आरती ने तलाक के बाद जयम रवि से मोटी एलिमनी की मांग की है। रवि और आरती की शादी 2009 में हुई थी और 2024 में उन्होंने अलग होने का एलान किया था।

जयम रवि मोहन (Jayam Ravi) और उनकी एक्स पत्नी आरती रवि (Aarti Ravi) पिछले काफी समय से अपने तलाक को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। रवि और आरती की शादी 2009 में हुई थी और 2024 में उन्होंने अलग होने का एलान किया था। कपल ने 15 सालों का रिश्ता तोड़ दिया था। अब हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार आरती रवि ने अपने एक्स पति से एलिमनी की मांग की है। आइए जानते हैं कि एक्टर को हर महीने कितने पैसे देने पड़ेगें।

Aarti Ravi

Aarti Ravi

मोटी रकम की मांग

रिपोर्ट के अनुसार, आरती और रवि इस सप्ताह चेन्नई के तीसरे अतिरिक्त परिवार कल्याण न्यायालय में तलाक की कार्यवाही के लिए अदालत में पेश हुए। सुनवाई के दौरान, न्यायाधीश थेनमोझी ने रवि मोहन की याचिका की समीक्षा की। रवि मोहन ने कहा था कि सुलह संभव नहीं है और वह तलाक चाहते हैं। जिसके बाद आरती रवि ने प्रति-याचिका दायर कर 40 लाख रुपये प्रति महीने एलिमनी की मांग की है। इसके बाद सुनवाई 12 जून तक के लिए स्थगित कर दी गई।

End of Feed