Santy Sharma on Cockroach Janata Party: इंडियन रैपर और इंडिपेंडेंट म्यूजिक आर्टिस्ट शेंटी शर्मा (Santy Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस समय पूरा में देश में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) को लेकर इंटरनेट पर अलग ही बहस चल रही है। कई लोग 'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। ऐसे में अब सेंटी शर्मा ने भी 'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर इस बहस में हिस्सा ले लिया है। शेंटी शर्मा का यह बयान काफी चर्चा में आ गया है। शेंटी शर्मा ने अपने इस पोस्ट के माध्यम से 'कॉकरोच जनता पार्टी' (Cockroach Janata Party) पर तंज कसा है। इतना ही नहीं लोगों ने उन्होंने यह भी रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि वो ऐसे किसी भी आंदोलन में हिस्सा से पहले दो बार सोचे। (इसे भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga First Review OUT: वेदांग रैना-शरवरी की परफॉर्मेंस ने जीता Ektaa Kapoor का दिल, कही ये बात)
'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर रैपर शेंटी शर्मा ने दिया बयान (Pic Credit: Instagram)
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर भड़के शेंटी शर्मा
शेंटी शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'कॉकरोच जनता पार्टी किसी गंभीर आंदोलन से ज्यादा इंटरनेट ड्रामा लगती है। आजकल लोग बिना जांच किए आंख बंद करके ट्रेंड्स फॉलो करना शुरू कर देते हैं। खासकर उन लोगों के बैकग्राउंड को जाने बिना जो ऐसे कैंपेन चला रहे होते हैं। सीजेपी को लेकर कहा जाता है कि उनका आप पार्टी से कनेक्शन रहा है। इससे पहले भी उन्होंने कई ऐसे पोस्ट किये हैं, जो भारत की ही आलोचना करते हुए लगते थे। अब हर कोई खुद को राष्ट्रवादी बताने लगता है तो उसका ध्यान भारत की असली समस्याओं को सुलझाने पर होना चाहिए जैसे विकास, रोजगार, शिक्षा, इनोवेशन और राष्ट्रीय एकता न कि Gen Z का फायदा उठाकर उन्हें भड़काकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए उकसाना, जो नेपाल या बांग्लादेश जैसे देशों में देखी गई स्थितियों से प्रेरित हों।' (इसे भी पढ़ें: अपनी उम्र से बड़े एक्टर की मां का किरदार निभा चुकी हैं ये हसीनाएं, जीत लिया था दर्शकों का दिल)
शेंटी शर्मा ने यहां तक कहा, 'कोई पॉलिटिकल पार्टी परफेक्ट नहीं होती है, फिर चाहे वो बीजेपी ही क्यों न हो। आलोचना अकर्ण लोकतंत्र का एक हिस्सा है। मगर बिना किसी कारण अस्थिरता पैदा करना, आक्रोश का माहौल बनाना और ऑनलाइन प्रोपगंडा बनाना इंडिया की ग्रोथ का सलूशन नहीं है।'
शेंटी शर्मा ने ऐसी गतिविधियों पर नजर बनाए रखने की रिक्वेस्ट
शेंटी शर्मा ने आगे कहा, 'चिंता की बात यह भी है कि ऐसे आंदोलनों को सोशल मीडिया पर जो सपोर्ट कर रहे हैं उसका कथित तौर पर बड़ा हिस्सा पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत-विरोधी जैसे कई विचारों से जुड़े अकाउंट्स से आता है। भारतीयों को ऑनलाइन इस्तेमाल होने वाले इस तरह के डिजिटल हेरफेर और प्रोपगंडा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। भारत को रचनात्मक चर्चाओं की जरूरत है न कि वायरल ट्रेंड्स से पैदा होने वाली अराजकता की। मैं इससे जुड़े अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि वे ऐसी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखें। इसके अलावा शांति, स्थिरता तथा राष्ट्रीय हितों को बनाए रखने के लिए सहित कदम उठाएं।'
