लुधियाना में पंजाबी सिंगर Inder Kaur की हत्या, नहर में म‍िली लाश

Inder Kaur Murder: पंजाब के लुधियाना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर अगवा हुई पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई है।

Inder Kaur Murder: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री (Punjabi Music Industry) से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पंजाबी सिंगर इंदर कौर (Inder Kaur) की हत्या हो गई है। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। इंदर कौर की मौत पर सभी लोग दुख जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर सभी लोग पंजाबी सिंगर इंदर कौर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं सिंगर की फैमिली का बुरा हाल हो गया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं...(ये भी पढ़ें-राजनीति में आने के लिए Diljit Dosanjh पर बनाया जा रहा है प्रेशर, पंजाब के सीएम Bhagwant Mann ने किया दावा)

inder kaur murdered

इंदर कौर की हत्या (pic credit-instagram)

इंदर कौर की हत्या

पंजाब के लुधियाना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर अगवा हुई पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई है। उनका शव नीलो नहर से बरामद हुआ, जिसकी पहचान परिवार ने की। फिलहाल शव को समराला के सिविल अस्पताल में रखा गया है। परिवार के मुताबिक, इंदर कौर 13 मई की रात करीब 8:30 बजे अपनी कार में बाजार सामान लेने निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। इंदर के भाई जोतइंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन की दोस्ती मोगा के रहने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा से थी। आरोप है कि सुक्खा इंदर से शादी करना चाहता था, लेकिन इंदर ने इनकार कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इंदर का अपहरण किया और बाद में उनकी हत्या कर दी।

End of Feed