पंजाबी

पंजाबी सिंगर Harman Sidhu की भयंकर रोड एक्सीडेंट में गई जान, 37 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Punjabi Singer Harman Sidhu Dies In Road Accident: पंजाब के मशहूर सिंगर और संगीतकार हरमन सिद्धू ने 37 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि हरमन सिद्धू का भयंकर रोड एक्सीडेंट हुआ था। खबरों की मानें तो वह अपनी ट्रिप से घर लौट रहे थे।

Image

फोटो क्रेडिट- हरमन सिद्धू इंस्टाग्राम

Punjabi Singer Harman Sidhu Dies In Road Accident: पंजाब के मशहूर सिंगर और संगीतकार हरमन सिद्धू ने अपनी गायकी से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई थी। लेकिन उन्हें लेकर चौंकाने वाली खबर आ रही है कि हरमन सिद्धू (Harman Sidhu) ने 37 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि भयंकर रोड एक्सीडेंट में हरमन सिद्धू की जान चली गई। वह पंजाब के पटियाला से मनसा लौट रहे थे और इसी दौरान उनकी कार, ट्रक के चपेट में आ गई। हरमन सिद्धू के निधन ने उनके फैंस के साथ-साथ पंजाबी इंडस्ट्री के कई सितारों को भी शोक में डाल दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हरमन सिद्धू अपने ट्रिप से घर लौट रहे थे। लेकिन इसी दौरान भयंकर कार हादसे में उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि कार और ट्रक की भिड़ंत इतनी ज्यादा गंभीर थी कि सिंगर के बचने की उम्मीद ही नहीं रही। हादसे में उनकी कार भी तहस-नहस हो गई। दूसरी ओर सिंगर हरमन सिद्धू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार क्रैश की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। दूसरी ओर हादसे के बाद उनके शव को पोस्ट मार्टम के लिए मनसा सिविल अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि हरमन शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी भी है। वहीं अभी तक परिवार की ओर से उनके निधन को लेकर कोई भी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा नहीं की गई है।

हरमन सिद्धू के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने गाने 'पेपर या प्यार' से खूब लोकप्रियता हासिल की थी। इस गाने में उनके साथ मिस पूजा भी नजर आई थीं। इसके अलावा हरमन सिद्धू ने 'कोई चक्कर नई', 'पै गया प्यार', 'मोबाइल' और 'बेबे बापू' जैसे कई गानों से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। बता दें कि हरमन सिद्धू से पहले पंजाब के ही एक और चर्चित सिंगर राजवीर जवंदा की भी रोड एक्सीडेंट में जान चली गई थी। कई दिन आईसीयू में रहने के बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article