Punjab Floods: बाढ़ में तबाह हुए 10 गाँव गोद लेंगे दिलजीत दोसांझ, इन पंजाबी स्टार्स ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ

Diljit Dosanjh on Punjab Floods: पंजाब राज्य में इस समय बाढ़ का कहर पनप रहा है। भारी बारिश ने सबकुछ तहस-नहस कर दिया है। पंजाब में लोग परेशान हैं, जिसकी मदद के लिए पंजाबी इंडस्ट्री के स्टार्स सहायता के लिए आगे कदम बढ़ा रहे हैं। सिंगर दिलजीत दोसांझ ने इस मौके पर बड़ा कदम उठाया है।

Diljit Dosanjh on Punjab Floods: पंजाब में इन दिनों बाढ़ से हालात खराब है। स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल यह है कि बाढ़ ने गाँव के गाँव तबाह कर दिए। लोगों को जरूरी और आवश्यक वस्तुओं के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इस मुश्किल घड़ी में पंजाबी इंडस्ट्री के स्टार्स लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) से लेकर एमी विर्क ( Ammy Virk) तक इन स्टार्स ने दिल खोलकर लोगों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

Diljit Dosanjh on Punjab Floods

Image Source: Instagram

10 गांव गोद लेंगे दिलजीत दोसांझ

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) बाढ़ पीड़ित गाँव के बचाव में सामने आए हैं। वह गैर कानूनी संगठन और लोगों के साथ मिलकर 10 गाँव को गोद ले रहे हैं। दिलजीत दोसांझ इन 10 गावों के लोगों की सारी जरूरतों का ध्यान रखेंगे। उन्होंने ये जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर की। इस पहल के बाद फैंस दिलजीत के बड़े दिल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed