Honey Singh की बढ़ी मुश्किलें, कॉन्सर्ट में विवादित टिप्पणी के चलते महाराष्ट्र साइबर ने भेजा समन

Honey Singh Summoned By Maharashtra Cyber: ताजा जानकारी के मुताबिक एक कॉन्सर्ट के दौरान विवादित टिप्पणी करने के चलते अब महाराष्ट्र साइबर ने हनी सिंह को समन भेजा है।

Honey Singh Summoned By Maharashtra Cyber: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक कॉन्सर्ट के दौरान आपत्तिजनक कमेंट करने के बाद महाराष्ट्र साइबर ने हनी सिंह को समन भेजा है। इस मामले में उनसे पूछताछ की जाएगी। यह भी बताया जा रहा है कि हनी सिंह तय समय पर जांच अधिकारी के सामने पेश नहीं हुए और अब उन्होंने पेश होने के लिए थोड़ा और समय मांगा है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरी चोली के बारे में 6 लोग...', रक्षाबंधन के विज्ञापन पर हुए विवाद को लेकर Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी)

Honey Singh Summoned By Maharashtra Cyber

महाराष्ट्र साइबर ने हनी सिंह को भेजा समन (Pic Credit: Instagram)

महाराष्ट्र साइबर ने क्यों भेजा था समन?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हनी सिंह ने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ आपत्तिजनक कमेंट्स किये थे, जिसके बाद कथित तौर पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने इन कमेंट्स को आपत्तिजनक बताते हुए संबंधित अधिकारियों से हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद महाराष्ट्र साइबर ने मामले की जांच शुरू की। उन्होंने हनी सिंह को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। उन्हें सोमवार को जांच अधिकारी के सामने पेश होना था लेकिन नहीं पहुंच सके।

End of Feed