'मुझे इससे दूर रखो' CJP के प्रोटेस्ट पर Diljit Dosanjh का रिएक्शन, पार्टी ने दिया जवाब

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 2, 2026, 05:15 PM IST

Diljit Dosanjh on Cockroach Janata Party protest: दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने CJP के विरोध प्रदर्शन पर पहली बार रिएक्शन दिया है। उन्होंने साफ कहा कि वो राजनेता नहीं, बल्कि एक आर्टिस्ट हैं।

Diljit Dosanjh on Cockroach Janata Party protest: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपनी फिल्म सरदार जी 3 (Sardaar Ji 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को लेकर उनसे सवाल किया गया। इस पर दिलजीत दोसांझ ने अपना रिएक्शन दिया है। दिलजीत दोसांझ का रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं एक्टर दिलजीत दोसांझ ने क्या बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

Diljit Dosanjh on Cockroach Janata Party protest

दिलजीत दोसांझ ने दिया ये रिएक्शन (Image Source: 𝐓𝐡𝐞 𝐏𝐫𝐨𝐟𝐞𝐬𝐬𝐨𝐫 X)

दिलजीत दोसांझ ने दिया ये रिएक्शन

एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह दिलजीत दोसांझ का अभी हाल ही में दिया एक बयान है। दिलजीत दोसांझ एक लाइव कर रहे थे उस दौरान एक्टर से से सीजेपी के विरोध और उस पर उनकी राय पूछी गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि जंतर-मंतर पर कौन-सा प्रदर्शन चल रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इन विरोध प्रदर्शनों और ऐसे मामलों से दूर ही रखा जाए, क्योंकि वो एक आर्टिस्ट हैं, कोई नेता नहीं। उन्होंने आगे कहा कि इस दुनिया में कभी कुछ पूरी तरह सही नहीं होने वाला। आखिर में उन्होंने इतना कहा कि जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें भी बधाई और जिनके लिए यह प्रदर्शन हो रहा है, उन्हें भी बधाई, क्योंकि उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी नहीं है। इस पर CJP का रिएक्शन भी सामने आ गया है।

End of Feed