चरणजीत आहूजा का 74 साल की उम्र में हुआ निधन, दिलजीत दोसांझ और पंजाब के सीएम ने जताया शोक

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 22, 2025, 08:17 AM IST

Charanjit Ahuja Passed Away: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे फेमस कंपोजर में से एक चरणजीत आहूजा (Charanjit Ahuja) का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। चरणजीत आहूजा काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। चरणजीत आहूजा की निधन की खबर पर स्टार्स से लेकर आंम लोगों तक ने शोक जताया है।

Charanjit Ahuja Passed Away: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक बड़ा सदमा लगा है। लीजेंडरी कंपोजर चरणजीत आहूजा (Charanjit Ahuja) का मोहाली के अपने घर में निधन हो गया। 74 साल की उम्र में कैंसर से जूझते हुए वो हमेशा के लिए चले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चरणजीत कई सालों से गले के कैंसर से लड़ रहे थे और चंडीगढ़ के PGI में इलाज करवा रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मोहाली के बलोंगी क्रिमेटोरियम में हो गया। इस खबर के सामने आने के बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। चरणजीत आहूजा के फैंस को निधन की इस खबर से गहरा सदमा लगा है। चरणजीत आहूजा के दुनिया से जाने के बाद नेता से लेकर अभिनेता तक उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आए।

Charanjit Ahuja Passed Away

Image Source: Charanjit Ahuja Facebook

चरणजीत आहूजा का हुआ निधन

फेमस म्यूजिक कंपोजर चरणजीत आहूजा अब इस दुनिया में नहीं रहे। चरणजीत आहूजा के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें याद करता नजर आया है। चरणजीत आहूजा के निधन पर शोक जताते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा 'चारंजीत अहूजा के जाने से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कंपोजिशन्स हमेशा पंजाबियों के दिलों में राज करेंगी।' तो वहीं सुपरस्टार सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने भी चरणजीत आहूजा के निधन पर दुख जताया। दिलजीत दोसांझ की पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

End of Feed