Canadian-Indian Punjabi sensation Kunwarr New Song: पंजाबी सिंगर कुंवर (Kunwarr) की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनके गानों को लोग खूब प्यार देते हैं। दुनियाभर में उनके म्यूजिक और सॉन्ग को लोग पसंद करते हैं। आए दिन उनका कोई न कोई म्यूजिक वीडियो रिलीज होते रहता है। इस बीच पंजाबी सिंगर कुंवर का एक गाना रिलीज हुआ है, जो कि यूट्यूब की दुनिया में धमाल मचा रहा है। इस गाने को सुनकर लोग 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस सॉन्ग के बारे में....
म्यूजिक स्टार कुवंर ने मचाया धमाल
कनाडाई-भारतीय पंजाबी म्यूजिक स्टार कुवंर ने आज अपना नया सॉन्ग 'सानू ही पता' रिलीज कर दिया। टाइम्स म्यूजिक पर रिलीज हए इस गाने ने यूट्यूब की दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। यह रिलीज उनके पिछले हिट पीछे तेरे की सफलता के बाद आई है। पीछे तेरे ने स्पॉटिफाई की टॉप सॉन्ग्स इंडिया प्लेलिस्ट में जगह बनाई और अब तक करीब 8 मिलियन स्ट्रीम्स पार कर लिए हैं। इस गाने ने कुंवर को करण औजला और एपी ढिल्लों जैसे पंजाबी पॉप स्टार्स की तेजी से उभरती लिस्ट में शामिल कर दिया है।
सानू ही पता सॉन्ग को लेकर कुंवर ने कही ये बात
'सानू ही पता' में कुंवर ने जानबूझकर अपना स्टाइल बदला है। जहां पीछे तेरे एनर्जी और मूवमेंट से भरा था, वहीं यह गाना मूड और इंटीमेसी पर फोकस करता है। यह बदलाव दिखाता है कि कुंवर अब धीमी गति वाली इमोशनल गाने भी आराम से गा सकते हैं। कुंवर ने कहा, 'पीछे तेरे को दुनिया भर से मिले प्यार के बाद सानू ही पता अब आपके लिए रिलीज कर दिया गया है। ये वो गाना है जो ज्यादा कोशिश नहीं करता, बस जो महसूस होता है, वही कह देता है।' बताते चलें कि कुंवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैंस को अपने नए गानों के बारे में जानकारी देते रहते हैं।
