border 2 review: sunny deol varun dhawan ahan shetty and diljit dosanjh brings heavy war drama which will make you cry
Border 2

Sunny Deol,Varun Dhawan,Diljit Dosanjh,Ahan Shetty,sonam bajwa,Medha Rana,Mona Singh,Anya Singh

क्रिटिक्स रेटिंग

starstarstarstarstar

4.0

War

Jan 23, 20263 hr 20 mins

Border 2 Review: "चंगी" इमोशनल वॉर ड्रामा

Rahul SharmaUpdated Jan 23 2026, 17:05 IST

Border 2 Review in Hindi: डायरेक्टर अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी बॉर्डर 2 एक संतुलित वॉर ड्रामा है, जो गुस्से की आग पर रोटियां सेकने की कोशिश नहीं करती है बल्कि सैनिकों के उस दर्द को पर्दे पर दिखाती है, जो अक्सर वॉर ड्रामा मूवीज में कहीं खो सा जाता है।

Border 2 Review: जनवरी की ठंडी सुबह... बादल से बरसता पानी और स्क्रीन पर लगी सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की 'बॉर्डर 2'... जब ये सारी चीजें एक साथ हों तो दिल से बस एक ही तड़प उठती है कि भैया बस 3 घंटे 19 मिनट की फिल्म दिल खुश कर दे, जैसे लगभग 30 साल पहले डायरेक्टर जेपी दत्ता की 'बॉर्डर' ने पूरे देश का दिल खुश किया था। दिल से उठने वाली तड़पन एक तरफ लेकिन बॉलीवुड की पैसे कमाने के लिए सफल फिल्मों का सीक्वल बनाने की छवि दूसरी तरफ। क्या 'बॉर्डर 2' भी वैसा ही सीक्वल है, जैसी बॉलीवुड रिलीज करता रहा है या फिर डायरेक्टर अनुराग सिंह ने 'बॉर्डर' फ्रेंचाइजी को 'बॉर्डर 2' से वैसे ही सलाम किया है, जैसे हमारे देश का हर एक जवान तिरंगे को सलाम करता है?