Sapna Choudhary Marriage Trouble: हरियाणवी स्टार सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ पर कम ही बात करती हैं। सपना चौधरी ने वीर साहू संग शादी की जानकारी सिर्फ फोटोज शेयर कर दी थी। इतना ही नहीं, सपना दो बेटों की मां हैं, लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को मीडिया लाइमलाइट से पूरी तरह दूर कर रखा है। सपना ने अब तक अपने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन अब सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने शादी और प्यार पर अपनी राय रखी है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सपना चौधरी की शादी मुश्किल में है। उनके और वीर साहू के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। (ये भी पढ़ें: Mouni Roy संग तलाक के बाद Suraj Nambiar ने शेयर किया पहला पोस्ट, फैंस को दिखाया 'लाइफ का बेस्ट पार्ट')
sapna choudhary veer sahu (photo credit- instagram)
संकट में सपना चौधरी की शादी
सपना चौधरी ने हाल ही में कर्ली टेल्स संग खास बातचीत की। इस मौके पर सपना ने शादी पर अपनी राय रखी और बताया कि वह पति के लिए कभी उस तरह का प्यार फील नहीं करतीं, जिस तरह का वह अपनी मां के लिए करती है। सपना चौधरी ने कहा कि पति के लिए उन्होंने कभी प्यार महसूस नहीं किया, लेकिन फिर भी उनकी शादी अच्छी चल रही है। सपना ने कहा, 'वो पति हैं और मैं पत्नी हूं। मैं भी बहुत अच्छी तरह रिश्ता निभा रही हूं और वो भी बहुत ही अच्छी तरह रिश्ता निभा रहे हैं। हमारे दो बच्चे हैं, लेकिन अगर आप पूछेंगे कि कभी प्यार महसूस हुआ, तो मैं कहूंगी कभी नहीं। प्यार आत्मा छेड़ देने वाला होता है, जो मुझे सिर्फ अपनी मां से मिला है।' (ये भी पढ़ें: 49 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगी Dipshikkha Nagppal? मिस्ट्री मैन संग वीडियो शेयर कर फैंस को किया हैरान)sapna choudhary (photo credit- instagram)
