Sapna Choudhary Cryptic Post Viral: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने अपने डांस से पूरे भारत में जबरदस्त पहचान बनाई है। सपना चौधरी के गानों पर सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरा उत्तर भारत खूब डांस करता है। लेकिन अपने करियर से इतर सपना चौधरी निजी जिंदगी के लिए काफी चर्चा में बनी हुई हैं। सपना चौधरी और वीर साहू की शादी मुश्किलों से गुजर रही है। सपना चौधरी और वीर साहू के तलाक की खबरें तो सामने आई ही थीं। साथ ही सपना चौधरी पर वीर साहू द्वारा घरेलू हिंसा करने का मामला भी सामने आया था। द्वारका की महिला कोर्ट में सपना चौधरी और वीर साहू के मामले पर सुनवाई हुई, जहां जज ने वीर साहू के सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के आसपास रहने पर भी प्रतिबंध लगा दिया। जिंदगी में मची उथल-पुथल के बीच अब सपना चौधरी ने पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक तीर से दो निशाने किये। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मेरी आदमियों से आजकल बन नहीं रही'- तलाक की खबरों के बीच Sapna Choudhary ने दिया बयान, सरेआम पति को मारा ताना!
सपना चौधरी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने ये पोस्ट कुछ ही घंटे पहले साझा की थी, जिसपर अभी तक 44 हजार लाइक्स आ चुके हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब सपना चौधरी की क्रिप्टिक पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा हो। इससे पहले भी सपना चौधरी ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा था, "दूसरे के किरदार की कमियां निकालकर खुद को अच्छा बनाना आजकल ट्रेंड में है।"
