सपना चौधरी के देसी अंदाज ने लूटी ली महफिल, बोलीं- लोग मारते थे ताने, लेकिन मैं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 2, 2023, 03:45 PM IST

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) एक इवेंट में देसी अंदाज में नजर आईं। सपना ने इवेंट में अपनी जर्नी के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि लोग मुझे ताने मारते थे। लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। मैं अपनी लाइफ में गिरी हूं, उठी हूं और फिर चली हूं। सपना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। दुनियाभर में सपना की फैन फॉलोइंग है। सपना ने अपने जबरदस्त डांस से अपनी अलग पहचान बनाई हैं। भले ही सपना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है, लेकिन उन्होंने ये नाम अपनी मेहनत के बलबूते बनाया है। सपना अपने किलर मूव्स से दर्शकों को इंप्रेस करना का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करती रहती हैं। वीडियो में एक्ट्रेस अपने जर्नी के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं।

sapna chaudhary

sapna chaudhary (credit pic: social media)

इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने लिखा, सबर करो सबके चेहरे याद है। वक्त की सुई वापस लौटकर फिर आने वाली है। सपना ने एक इवेंट में बताया थी सबकी जिंदगी में वो दौर आता है जब वो गिरता है और फिर संभलता है।

End of Feed