Anjali Raghav on Sapna Choudhary: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सपना चौधरी( Sapna Choudhary) एक बड़ा नाम हैं। वो एक ऐसी स्टार हैं जिन्होंने रिजनल सिनेमा को काफी आगे तक पहुंचाया है। हालांकि वह बेहद कम ही अपनी इंडस्ट्री के मुद्दों पर बात करती नजर आती हैं। उनकी को-स्टार अंजली राघव( Anjali Raghav) ने खुलासा करते हुए बताया कि सपना चौधरी कभी किसी स्टार की परेशानी में उनका साथ नहीं देती। अपने साथ हुई कॉन्ट्रोवर्सी का जिक्र करते हुए अंजली राघव ने सपना चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने हरियाणा की सबसे बड़ी एक्ट्रेस के स्वभाव के बारे में बात करते हुए कहा कि वह किसी भी स्टार की परेशानी में नजर नहीं आती। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा
सिद्धार्थ कन्नन के साथ अपने इंटरव्यू में अंजली राघव ने खुलकर बातें की। उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री और भोजपुरी इंडस्ट्री के बारे में ढेर सारी बातें भी बताई। अंजली राघव जो पिछले 15 सालों से हरियाणवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं, आज बड़ा नाम बन चुकी हैं। हाल ही में भोजपुरी स्टार पवन सिंह( Pawan Singh) के साथ उनकी एक कॉन्ट्रोवर्सी सामने आई थी, जिसने बड़ा हंगामा खड़ा किया था। इसी के बारे में बात करते हुए जब होस्ट ने उनसे सवाल किया कि- " क्या हरियाणवी इंडस्ट्री ने आपका साथ दिया, सपना चौधरी आपके सपोर्ट में आई?" इसके जवाब में अंजली ने कहा कि- "मुझे सपना चौधरी से तो कोई उम्मीद भी नहीं थी"। ऐसा क्यों? , अंजली ने जवाब देते हुए कहा कि- " सपना चौधरी एक ऐसी आर्टिस्ट हैं जो अपनी इंडस्ट्री के लोगों के साथ उनके दुख में खड़ी नहीं होती, मैंने ऐसा बहुत बार देखा है कि वह शादी-पार्टी में तो नजर आती हैं, लेकिन इसी को कोन्टरोवर्सी में सपोर्ट नहीं करती हैं।"
जब सपना चौधरी ने किया था सुसाइड
अंजली राघव ने कहा कि- ' जब सपना चौधरी ने सुसाइड करने की कोशिश की थी और वो हॉस्पिटल में थी, तब इंडस्ट्री के सभी स्टार्स उनके साथ खड़े थे। हम सभी हॉस्पिटल में उनके पास थे, हमने उनके लिए कैन्डल मार्च तक निकाली।" अंजली राघव ने कहा कि पवन सिंह के साथ हुए हंगामे का बाद सपना ने उनसे कहा कि "तुम बाद में रिएक्ट क्यों कर रही हो" ।
