Twinkle Khanna Birthday: वाइफ ट्विंकल खन्ना की इन चीजों पर अक्षय कुमार ने लगाया है बैन, इस शर्त पर की थी शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2021, 08:57 AM IST

Twinkle Khanna Birthday: ट्विंकल खन्ना 29 दिसंबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। ट्विंकल खन्ना और अक्षय खन्ना बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल हैं। जानिए ट्विंकल खन्ना की किन चीजों पर अक्षय कुमार ने लगाया बैन....

Twinkle Khanna Birthday: वाइफ ट्विंकल खन्ना की इन चीजों पर अक्षय कुमार ने लगाया है बैन, इस शर्त पर की थी शादी

Twinkle Khanna Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस और राइटर ट्विंकल खन्ना 29 दिसंबर को 46वां बर्थडे मना रही हैं। ट्विंकल खन्ना और उनके पिता राजेश खन्ना का बर्थडे एक ही दिन होता है। ट्विंकल खन्ना के जन्म के वक्त राजेश खन्ना की उम्र 32 साल थी। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में शादी की थी। 

अक्षय कुमार चाहते थे कि ट्विंकल खन्ना शादी के बाद काम करना बंद कर दे। हालांकि, ट्विंकल खन्ना ने ये बात नहीं मानी और मेला साइन कर ली था। ये फिल्म भी फ्लॉप हो गई और ट्विंकल ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया। ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अक्षय ने उनके एक्टिंग और स्टैंड अप कॉमेडी करने पर बैन लगाया है। वहीं, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की दो बार सगाई हुई है। अक्षय और ट्विंकल खन्ना की सगाई एक बार टूट गई थी। इसके बाद ट्विंकल काफी अपसेट थीं।   

Akshay Kumar and Twinkle Khanna hold hands as they undertake “a special  journey” | Hindi Movie News - Times of India

शादी से पहले बनाई थी ये लिस्ट
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी का एक दिलचस्प किस्सा है। शादी से पहले ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार के परिवार के हर सदस्य की एक लिस्ट बनाई, और अक्षय से सभी की बीमारियो के बारे में पूछा। वो जानना चाहती थीं कि अक्षय के परिवार में कौन सी बीमारियां हैं और किस बीमारी से उन्हें बचाव करना है। ट्विंकल खन्ना ने साल 2016 में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में खुलासा किया था कि उनकी मम्मी अक्षय को 'गे' समझती है। उन्हें ये शक इसलिए हुआ क्योंकि उनकी एक जर्नलिस्ट फ्रेंड ने कहा था कि अक्षय 'गे' हैं। इसके बाद उन्होंने अक्षय के बारे में पड़ताल करवाई।

Photo: Akshay Kumar enjoys a tropical getaway with wife Twinkle Khanna |  Hindi Movie News - Times of India

बॉलीवुड के सबसे अमीर कपल 
ट्विंकल खन्ना का बॉलीवुड करियर भले ही फ्लॉप रहा लेकिन, वह सबसे सफल लेखिका हैं। ट्विंकल खन्ना अक्षय के साथ केप ऑफ गुड फिल्म्स और मिस फनी बोन जैसे प्रोडक्शन हाउस की भी मालकिन हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की कुल संपत्ति 2,414 करोड़ रुपए है। 

Twinkle Khanna's witty response on directing husband Akshay Kumar will  leave you in splits | Hindi Movie News - Times of India

ट्विंकल खन्ना ने कई किताब भी लिखी हैं। ट्विंकल खन्ना और अक्षय दो बच्चों-आरव और नितारा के पेरेंट्स हैं। ट्विंकल खन्ना ने दूसरे बच्चे के लिए अक्षय कुमार के सामने शर्त रखी थी कि वह सोच-समझकर फिल्में करेंगे।

End of Article