घर जमाई बनने से किया इंकार,पत्नी छोड़कर चली गई अमेरिका, दुखों से भरी थी सतीश कौल की लाइफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2021, 11:19 AM IST

पंजाबी फिल्मों के अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले सतीश कौल का निधन हो गया है। सतीश कौल ने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी दुख झेले हैं। सतीश कौल ने निम्मी सिंह से शादी की थी। जानिए कैसी रही एक्टर की लाइफ

घर जमाई बनने से किया इंकार,पत्नी छोड़कर चली गई अमेरिका, दुखों से भरी थी सतीश कौल की लाइफ

मुंबई. महाभारत सीरियल के एक्टर सतीश कौल का शनिवार को कोरोना से निधन हो गया है। सतीश कौल को पंजाबी फिल्मों का अमिताभ बच्चन कहा जाता है। वह पिछले एक साल से बीमारी और आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। यही नहीं, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी दुख झेले हैं। 

सतीश कौल ने निम्मी सिंह से शादी की थी। एक इंटरव्यू में सतीश कौल ने कहा था कि उनकी पत्नी की ख्वाहिश थी कि वो उनके साथ अमेरिका चलें। पत्नी चाहती थी कि वह घरजमाई बनकर उनके परिवार के साथ रहे।

सतीश कौल के मुताबिक वह उनकी इस बात के लिए राजी नहीं हुए थे। इसके बाद पत्नी उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर अमेरिका चली गईं। सतीश का एक बेटा ऋषभ भी है।

Mahabharat Actor Satish Kaul Dies of Covid-19 Aged 74

हेलन के दीवाने थे सतीश कौल
रिपोर्ट्स के मुताबिक सतीश कौल का एक वक्त एक्ट्रेस और डांसर हेलन के साथ अफेयर था। दोनों कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करते भी रहे थे। आगे चलकर हेलन ने सलमान के पिता सलीम खान से शादी की थी।

हेलन और सलीम खान की शादी से भी सतीश को काफी गहरा सदमा भी लगा था। वहीं, साल 2013 में सतीश ने एक एक्टिंग स्कूल खोला था। इसमें उनका काफी पैसा डूब गया था। इसके बाद सतीश को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा।

Mahabharat' actor Satish Kaul, 74, dies due to COVID-19 complications

जैकी श्रॉफ ने की मदद
सतीश कौल की बहन सत्या के बेटे लखबीर सिंह(अभिनेता के भांजे) ने बताया कि कैसे इंडस्ट्री के केवल दो लोग जैकी श्रॉफ और प्रीति सप्रू ने लगातार समर्थन किया है और दिवंगत अभिनेता के संपर्क में रहे।

लखबीर ने बताया, 'बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ अक्सर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछने के लिए फोन करते रहते थे और लगातार संपर्क में रहते थे। लोग अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए फोन कर रहे हैं, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से पहले कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया।'
 

End of Article