भगवान गणेश का नेकलेस पहन टॉपलेस हुईं पॉप स्टार Rihanna, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2021, 04:12 PM IST

Rihanna topless photo: रिहाना ने देश में चल रहे किसानों आंदोलन के बारे में ट्वीट कर आक्रोश का सामना किया था। अब पॉप सिंगर नए विवाद में फंसती नजर आ रही हैं...

भगवान गणेश का नेकलेस पहन टॉपलेस हुईं पॉप स्टार Rihanna, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

पॉप स्टार और फैशन आइकन रिहाना अक्सर अपने स्टेटमेंट्स की वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। चाहे बात क्वीन एलिजाबेथ की छवि शेयर करने की हो या फिर शारीरिक शोषण का शिकार होने के बारे में बोलना हो, रिहाना हमेशा विवादों में पड़ जाती हैं। हाल ही में रिहाना ने भारत में उस समय आक्रोश पैदा किया जब उन्होंने देश में चल रहे किसानों आंदोलन के बारे में ट्वीट किया। 

रिहाना के इस ट्वीट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सिंगर को निशाना बनाया और कुछ ने दावा किया कि भारत के खिलाफ ट्वीट करने के लिए उनको पैसे दिए गए हैं। बमुश्किल कुछ हफ्तों बाद ही अब फिर से रिहाना सुर्खियों में हैं और फिर से नए विवाद में फंसतीं नजर आ रही हैं।

दरअसल पॉप आइकन रिहाना ने मंगलवार को अपने फैन्स को सोशल मीडिया पर तब परेशान कर दिया ,जब उन्होंने गले में भगवान गणेश का एक नेक पीस पहनकर अपनी फोटो पोस्ट की।

पॉप स्टार रिहाना सोशल मीडिया पर शेयर की इस फोटो में टॉपलेस नजर आ रही हैं। इस टॉपलेस लुक के साथ उन्होंने मोती से बना एक नेक पीस पहना है जिसमें डायमंड से बना भगवान गणेश पेंडल लटका हुआ है। इस फोटो में रिहाना को शिमर शॉर्ट्स में देखा जा सकता है और वो अपने टैटू फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

इस फोटो से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए सिंगर रिहाना अब सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। उनको कई यूजर्स की सामूहिक नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'रिहाना, मेरे धर्म का अपने सौंदर्य के लिए उपयोग करना बंद करो, चेन के अंत में भगवान गणेश की मूर्ति है जो हमारे लिए पवित्र हैं और हिंदू धर्म में पूज्यनीय हैं।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत ही अपमानजनक है भगवान गणेश को इस तरह से पहनना। मेरे पहले देवता और हर साल गणेश चतुर्थी मनाने वाले लाखों लोगों की पवित्र भावना को आहत करना है। क्षमा करें, आपने मुझे और दूसरों को निराश किया है।'

आपको बता दें, जब रिहाना ने भारत में चल रहे किसानों आंदोलन के बारे में ट्वीट किया था तब अभिनेत्री कंगना रनौत पॉप स्टार को आड़े हाथ लिया था। बॉलीवुड अभिनेत्री ने अंतर्राष्ट्रीय गायक पर अशांति पैदा करने का आरोप लगाया था। 

End of Article