Rajpal Yadav Name Change: अब इस नाम से जाने जाएंगे राजपाल यादव, 50 साल की उम्र में इस वजह से लिया ये फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2021, 05:12 PM IST

Rajpal Yadav Name Change: राजपाल यादव ने 50 साल की उम्र में बड़ा फैसला लिया है। राजपाल ने अपना स्क्रीन नाम बदलने जा रहे हैं। जानिए क्या होगा राजपाल यादव का नाम...

Rajpal Yadav Name Change: अब इस नाम से जाने जाएंगे राजपाल यादव, 50 साल की उम्र में इस वजह से लिया ये फैसला

मुंबई. राजपाल यादव ने 50 साल की उम्र में नाम बदलने का फैसला किया है। साल 1999 से बॉलीवुड में एक्टिव राजपाल यादव ने अपने नाम के साथ अपने पिता का नाम भी शामिल किया है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राजपाल यादव ने अपने स्क्रीन नाम में अपने पिता का नाम जोड़ा है। अब हर फिल्म या वेब सीरीज में उनका नाम राजपाल नौरंग यादव दिखाया जाएगा। 50 साल की उम्र में नाम बदलने पर ई टाइम्स से बातचीत राजपाल यादव ने कहा, 'इसकी कोई खास वजह नहीं है। मेरे  पासपोर्ट में हमेशा मेरे पिता का नाम रहा है। अब ये स्क्रीन पर भी नजर आएगा'  

Rajpal Yadav balances films and politics | Hindi Movie News - Times of India

आनेवाली फिल्म से मिलती-जुलती है कहानी
राजपाल यादव ने कहा कि उनकी ये सभी बातें उनकी अपकमिंग फिल्म फादर ऑन सेल से मिलती है। बकौल एक्टर, 'मैंने जितनी बार अपने पिता का नाम पिछले कुछ समय में लिया, इतना किसी ने नहीं लिया होगा।' इस फिल्म में वह खुद नजर आने वाले हैं। राजपाल के मुताबिक 'कोरोना से पहले मैं केवल राजपाल यादव था। अब इस दौर में पूरी दुनिया एक गांव बन गई है तो मुझे लगा अपने पूरे नाम का इस्तेमाल करन चाहिए।' 

Rajpal Yadav says he's still paying his debts | Hindi Movie News - Times of  India

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव आखिरी बार फिल्म कुली नंबर वन में नजर आए थे। अब राजपाल यादव प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा 2 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में शिल्पा शेट्टी, प्रनीता सुभाष, मीजान जाफरी और परेश रावल हैं। 

राजपाल यादव अपूर्व व्यास की वेब सीरीज में भी नजर आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि, 'वेब सीरीज में कोई बंदिश नहीं होती है। हालांकि, मैं किसी भी हालत में मुंह से गंदी गाली नहीं निकाल सकता।'

End of Article