'आप कैसे कह सकते हैं, हमने शादी नहीं की?' यशदास गुप्ता के साथ रिश्ते पर नुसरत जहां ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2022, 07:00 PM IST

Nusrat Jahan on wedding: नुसरत जहां ने पहली बार यशदास गुप्ता के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है। नुसरत ने इसके अलावा बताया कि कैसे मां बनने के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल गई है।

'आप कैसे कह सकते हैं, हमने शादी नहीं की?' यशदास गुप्ता के साथ रिश्ते पर नुसरत जहां ने तोड़ी चुप्पी

Nusrat Jahan on marriage. बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां के लिए साल 2021 काफी खास रहा। पति निखिल जैन को तलाक देने के बाद उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। नुसरत जहां इन दिनों अपने पार्टनर यशदास गुप्ता के साथ हैं। अब नुसरत ने अपने और यशदास गुप्ता के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी। नुसरत ने कहा कि, 'कैसे कह सकते हैं कि हमने शादी नहीं की।'

नुसरत जहां (Nusrat Jahan Yash Das Gupta relation) से हाल ही में एक इंटरव्यू में शादी के प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'नहीं, मैं क्यों करूं? मेरा मतलब है कि हम एक परिवार हैं। चलो शादी के हिस्से में नहीं जाते हैं। आपको कैसे पता कि मेरी शादी नहीं हुई है? मैं एक मजबूत लड़की रही हूं। मैंने अपने जिंदगी के फैसले खुद लिए हैं। चाहे वह अच्छे हो या फिर बुरे। चाहे वह सही हो या गलत। मैं मैं हमेशा अपने किए गए काम के लिए खुद जिम्मेदार रही हूं।'

Nusrat Jahan radiates in pregnancy glow, responds to trolls with 'kindness'  | Bengali Movie News - Times of India

बदल गई है काफी चीजें
नुसरत जहां  कहती हैं, 'पहले मुझसे कई लोग कहते थे कि तुम एकदम टाइम पर आती हो। अब चीजें काफी बदल गई है। अब मुझे ज्यादातर देर ही हो जाती है, क्योंकि जैसे ही मैं अपना घर छोड़ने वाली होती हूं, मैं देखता हूं कि कोई मेरी ओर घूर रहा है। यही एक चीज मुझे देरी करता है। मुझे उसके पास जाना है और फिर काम पर जाना है। मुझे लगता है कि मातृत्व के बाद हर व्यक्ति का जीवन बदल जाता है।'

New mom Nusrat Jahan beaming in confidence, check out her latest Instagram  pics | Bengali Movie News - Times of India

नहीं की है कोई गलती 
मदरहुड पर नुसरत जहां ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैंने कोई गलती नहीं की है। ये मेरी जिंदगी है और मैंने इसका निर्णय लिया है। कई लोगों को ये साहसिक लगता है लेकिन, मुझे लगता है कि ये काफी समझदारी भरा निर्णय है।'

10 times Nusrat Jahan showed how to ace Indian ethnic wear | Times of India

एक्ट्रेस और सांसद कहती हैं, 'बहुत से लोगों ने बहुत सारी बातें कही है। मैंने इस मामले पर बात नहीं की है। आज मैं बोल रही हूं कि मैं बहुत ज्यादा बोल्ड रही हूं। मुझे खुद पर गर्व है कि मैंने मां बनने का फैसला किया है।' 

End of Article