Honey Singh Birthday: 18 महीने तक कमरे में बंद रहे थे हनी सिंह, बचपन की दोस्त से गुप-चुप रचाई शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2021, 10:36 AM IST

हनी सिंह आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। हनी गानों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी काफी चर्चा में रहते हैं। जानिए हनी सिंह से जुड़े विवाद और कुछ दिलचस्प बातें...

Honey Singh Birthday: 18 महीने तक कमरे में बंद रहे थे हनी सिंह, बचपन की दोस्त से गुप-चुप रचाई शादी

मुंबई. सिंगर, रैपर हनी सिंह आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। हनी सिंह अपने गाने के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में रहते हैं। हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। 

हनी सिंह एलबम्‍स के लिए साल 2005-06 से गा रहे हैं। हिंदी फ‍िल्‍मों में उनके गाने की शुरुआत साल 2012 से हुई थी। सबसे पहले फ‍िल्‍म कॉकटेल में हनी सिंह ने गाना गाया था 'मैं शराबी'। 

कॉकटेल फ‍िल्‍म का एक और गाना 'अंग्रेजी बीट' बेहद हिट हुआ था। इस गाने को भी हनी सिंह ने गाया था। इसके बाद सन ऑफ सरदार में हनी सिंह ने गाना गाया था- रानी मैं तू राजा, जो काफी लोकप्रिय हुआ था। 

शादी शुदा हैं हनी सिंह 
हनी सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने  शालिनी तलवार से शादी की है। शालिनी और हनी सिंह एक ही क्लास में पढ़ते थे। हनी सिंह शालिनी को देखते ही उनको पसंद करने लगे थे और कई साल दोनों ने अपने रिश्ते को सबसे छुपाए रखा।

हनी सिंह पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चले गए। इस दौरान भी दोनों रिलेशनशिप में रहे। हनी सिंह जब भी भारत आते शालिनी से मिलते थे। इसके बाद दोनों ने अपने परिवार में अपने रिश्ते के बारे में बताया और परिवार की मौजूदगी में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की।

डिप्रेशन में चले गए थे हनी सिंह
हनी सिंह एक वक्त डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने इंटरव्यू में बताया था कि वह बायपोलर डिसऑर्डर के शिकार रहे थे। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने उनकी बहुत मदद की।

हनी सिंह ने बताया ने बताया कि 18 महीने मेरी जिंदगी का सबसे खराब समय था. उन्होंने कहा कि मेरे बारे में खबरे आईं कि मैं रिहैब में हूं लेकिन उस दौरान मैं नोएडा में अपने घर पर था। 

End of Article