Disha Patani Facts. दिशा पाटनी 13 जून को अपना 30वां बर्थडे मना रही हैं। दिशा पाटनी का जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में हुआ है। फिल्मों से पहले दिशा पाटनी ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई एड फिल्मों में नजर आई थीं। साल 2016 में दिशा पाटनी ने फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह बागी 2, भारत और राधे जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी एक पुलिस अधिकारी हैं। इसके अलावा उनकी मम्मी हेल्थ इंसपेक्टर हैं। दिशा पाटनी की एक बहन खुशबू भी हैं, जो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं। इसके अलावा दिशा पाटनी के एक भाई सूर्यांश भी हैं। दिशा पाटनी ने साल 2011 में लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में बायोटेक की पढ़ाई की थी। इस दौरान उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। एक इंटरव्यू में दिशा ने बताया था कि वह मुंबई केवल 500 रुपए लेकर आई थी। वह एक्ट्रेस नहीं बल्कि पायलट बनना चाहती थीं।'

साउथ की फिल्मों में आई नजर
दिशा पाटनी ने साल 2013 में मिस इंडिया इंदौर ब्यूटी पैजेंट में हिस्सा लिया था। इस कॉन्टेस्टेंट में दिशा पाटनी रनरअप रही थीं। दिशा के मुताबिक उन्हें एक कॉन्टेस्ट के बाद लगातार ऑडिशन के फोन आने लगे थे। साल 2015 में पहली बार कैडबरी डेयरी मिल्क के एक एड में नजर आईं थीं। इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख किया। दिशा ने करियर की शुरुआत पुरी जगन्नाथ की फिल्म से की थी। दिशा पाटनी की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी सालाना नेटवर्थ 90 करोड़ रुपए से अधिक है।
दिशा पाटनी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह इन दिनों टाइगर श्रॉफ को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्तों को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है। एक वक्त वह पार्थ समथान को भी डेट कर चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी एक विलेन रिटर्न्स, योद्धा, केटीना और प्रोजेक्ट के में नजर आने वाली हैं।

