Ira Khan: आमिर खान की बेटी इरा खान ने निकाली 25 इंटर्न की वैकेंसी, काम और सैलरी का भी किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2021, 07:12 PM IST

आमिर खान की बेटी इरा खान डिप्रेशन की शिकार रही हैं और अब इसी को लेकर वह एक मुहिम शुरू करने जा रही हैं, जिसके लिए 25 इंटर्न की जरूरत है।

Ira Khan: आमिर खान की बेटी इरा खान ने निकाली 25 इंटर्न की वैकेंसी, काम और सैलरी का भी किया खुलासा
Photo Credit: Instagram

मुंबई: आमिर खान की बेटी इरा खान बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर और खबरों में भी लगातार सुर्खियों में रह चुकी हैं। वह डिप्रेशन से जूझने के अपने खुलासे, बॉयफ्रेंड से रिश्ते और कपड़ों के लिए ऑनलाइन ट्रोल झेलने को लेकर चर्चा में रही हैं और अब एक बार फिर वह चर्चा में आ गई हैं लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है।

इरा खान ने नौकरी की चाहत रखने वाले कुछ युवाओं के लिए मौका निकाला है जो उनके साथ मिलकर इंटर्नशिप कर सकते हैं और इसके लिए बाकदा सैलरी भी निर्धारित की है। इरा ने अपनी पोस्ट में कहां अप्लाई करना है इस बात का भी खुलासा किया है।

Aamir Khan Daughter Ira Khan

दलअसल आमिर की बेटी ने मानसिक बीमारियों के प्रति जागरुकता को लेकर एक शानदार पहल की है और इंस्टा स्टोरी पर जॉब वैकेंसी निकालते हुए पूरी डिटेल शेयर की है। डिप्रेशन जैसी बीमारियों से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। इरा ने यह भी बताया है कि उनका यह काम कब से शुरू होने वाला है।

इरा खान ने बताया कि उन्हें करीब 25 इंटर्न की जरूरत है, जिनका रुझान मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों की मदद करने के प्रति हो। एक महीने की इंटर्नशिप के दौरान कैंडिडेट्स को 5 हजार रुपए की सैलरी दी जाएगी। इरा देश के अलग अलग राज्यों से इंटर्न को हायर करना चाहती हैं, ताकि अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोगों की सहायता की जा सके।

हायर किए जाने वाले इंटर्न का काम होगा जरूरतमंद व्यक्ति से फोन पर बात करना और ईमेल की मदद से भी उसके साथ संपर्क साधना। 22 मार्च से शुरू होने जा रहे काम के लिए 8 घंटे की शिफ्ट करनी होगी।

End of Article