क्या धुरंधर का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ पाएगी यश की Toxic?

Toxic Vs Dhurandhar: यश की ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन शानदार कमाई की है। अब सवाल है कि क्या फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

Toxic Vs Dhurandhar: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और आज यह बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ दर्शक फिल्म से नाखुश भी नजर आ रहे हैं। इसके बावजूद ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है और कमाई के मामले में जबरदस्त प्रदर्शन करती दिख रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यश की यह फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी? आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'उसने तोहफे दिए थे..' महाठग सुकेश चंद्रशेखर संग डेटिंग की खबरों पर Nora Fatehi ने तोड़ी चुप्पी)

toxic vs dhurandhar

धुरंधर का टूटेगा रिकॉर्ड? (pic credit-instagram)

धुरंधर का टूटेगा रिकॉर्ड?

सैकनिल्क के मुताबिक, बुधवार को दोपहर 3 बजे तक ‘टॉक्सिक’ ने भारत में 54.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया, जबकि फिल्म की ग्रॉस कमाई 64.72 करोड़ रुपये रही। फिल्म के पहले दिन देशभर में कुल 13,556 शो रखे गए। दिलचस्प बात यह है कि दिन का फाइनल कलेक्शन आने से पहले ही ‘टॉक्सिक’ ने ‘धुरंधर’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने पहले दिन भारत में 28.60 करोड़ रुपये नेट और 33.60 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए थे। बाद में आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने भारत में 840.20 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। ऐसे में अगर ‘टॉक्सिक’ अगले 2-3 हफ्तों तक इसी रफ्तार से कमाई करती रही तो यह ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। हालांकि, फिल्म को मिल रहे मिले-जुले रिस्पॉन्स को देखते हुए फिलहाल यह राह आसान नहीं लग रही है।

End of Feed