TMMTMTTM Box office Day 8: फ्लॉप होने की ओर बढ़ रही है कार्तिक-अनन्या की फिल्म, कमाई रही निराशाजनक

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box office Day 8: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) हर गुजरते दिन के साथ बेहद ही निराशाजनक कमाई करने में लगी हुई है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box office Day 8: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) अपने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस स्ट्रगल करने में लगी हुई है। 25 दिसंबर के दिन रिलीज हुई यह मूवी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर के हर दिन के कलेक्शन को देखने के बाद मेकर्स की चिंता बढ़ती ही जा रही है। तो चलिए देखते हैं इस फिल्म ने 8वें दिन कितने रुपये का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर किया है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri

Pic Credit: IMDb

8वें की कमाई देख निर्माताओं ने पकड़ लिए सर

ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) के अनुमानित आंकड़े साझा किए हैं। 8वें दिन यानी गुरुवार को देशभर में नए साल की छुट्टी होने के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर केवल 1.35 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। अब यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30.2 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है।

End of Feed