The Vvaan Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The VVan: Force of the Forest) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। इस मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की थी। खास बात यह है कि फिल्म ने शुरुआती वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। इस फैंटेसी थ्रिलर ने रविवार को अपनी कमाई में अच्छी बढ़त दर्ज की। फिल्म की कहानी लोककथा, पौराणिक मान्यताओं और फोक हॉरर के तत्वों को एक्शन के साथ जोड़ती है। आइए देखते हैं इस मूवी ने तीन दिनों में कितने रुपये कमा लिए हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rashami Desai ने 'हनुमान अंश' को लेकर कही दिल की बात, 'सयोनी' अपने किरदार पर दिया ये रिएक्शन -Exclusive)
यहां देखिए 'द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की टोटल कमाई (Pic Credit: Instagram)
तीन दिनों में 'द वन' ने कमाए इतने करोड़
'द वन' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ने रविवार यानी 27 सितंबर को करीब 14 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया। शनिवार को फिल्म ने लगभग 11.25 करोड़ कमाए थे। रविवार के कलेक्शन में 24% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। फिल्म ने शुक्रवार को 8 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। तीन दिनों के बाद फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 33.25 करोड़ पहुंच गया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर का ‘मोटी’ ब्लाउज लुक वायरल, शहजाद पूनावाला से छिड़ी बहस; शो से सिवेट तोमर बाहर)
50 करोड़ी होने से चूक गई 'द वन'
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' ने दुनिया भर में 43.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म को लगभग 80 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। 'द वन' की कहानी मुंबई में रहने वाले बिल्डर ऋषि कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऋषि का किरदार निभाया है। ऋषि अपने पुश्तैनी गांव देवांचल पहुंचता है, जहां एक रहस्यमयी और प्रतिबंधित जंगल से जुड़ी कई लोककथाएं और धार्मिक मान्यताएं मौजूद हैं। इस मूवी में अनुप सोनी, श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, मिलिंद गुनाजी, अवतार गिल और दुर्गेश कुमार सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
