Thamma Box office Day 3: आयुष्मान-रश्मिका की मूवी ने दर्ज कराई भारी गिरावट, कमाई रही इतने करोड़

Thamma worldwide box office collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'थामा' ने तीसरे यानी गुरुवार को निराशाजनक कमाई की है। फिल्म के पहले दो दिन के कलेक्शन के सामने तीसरे दिन के जो आंकड़े सामने आए हैं, वो बेहद कम हैं।

Thamma worldwide box office collection Day 3: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी मूवी 'स्त्री 2' की सफलता के बाद मैडॉक फिल्म्स के तहत बनी 'थामा' भी दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल होती दिखाई दे रही है। इस हॉरर कॉमेडी में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) अहम भूमिकाओं में हैं। यह वैम्पायर हॉरर-कॉमेडी दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने रिलीज होते ही पहले दिन 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन में काफी गिरावट देखी गई है। दमदार शुरुआत के बाद यह मूवी 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

Thamma Box office collection day 3

Pic Credit: IMDb

तीसरे दिन 'थामा' के कलेक्शन में आई गिरावट

ट्रैकिंग वेबसाईट Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ो के मुताबिक गुरुवार के दिन 'थामा' ने 10.42 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 3 दिनों के अंदर यह फिल्म 53.02 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की यह फिल्म पहले ही काजोल की हॉरर फिल्म 'मां' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 36.08 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 49.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ये मूवी अब कितनी फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने में सफल रहती है।

End of Feed