Tere Ishq Mein Box Office Collection Day 9: फेमस एक्टर धनुष (Dhanush) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की रोमांटिक फिल्म तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein) रिलीज होने के बाद से अपनी कमाई और कहानी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को रिलीज हुए अब 9 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने 9वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
'तेरे इश्क में' ने 9वें दिन किया इतना कलेक्शन
धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में रिलीज होने के बाद से एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है। अब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 9 दिन पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद फिल्म की कमाई की नई रिपोर्ट सामने आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 92.90 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बताते चले की फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है।
खत्म नहीं हुआ जलवा
धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने 8वें दिन के मुकाबले 9वें दिन ज्यादा कमाई की है। माना जा रहा था कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर के रिलीज होने के बाद धनुष की फिल्म की कमाई खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। जहां फिल्म तेरे इश्क में 8वें दिन 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं 9वें दिन कमाई बढ़कर 5.50 करोड़ रुपये हो गई है। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
