Tere Ishk Mein Box office Day 4: साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की हालिया रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishq Mein) दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में ओपनिंग ली थी। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो वीकेंड में अच्छा कलेक्शन करने के बाद वीक डेज में भी इस मूवी की कमाई शानदार रहने वाली है। तो चलिए देखते हैं धनुष और कृति सेनॉन स्टारर ने अपने पहले सोमवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
Pic Credit: IMDb
चौथे दिन 'तेरे इश्क में' ने पास किया मंडे टेस्ट
धनुष (Dhanush) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishq Mein) को लेकर ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इसने चौथे दिन 7 करोड़ रुपये शानदार कलेक्शन किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी ने मंडे टेस्ट भी पास कर लिया है। आने वाले दिनों में यह मूवी अब धीरे-धीरे 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। धनुष और कृति सेनॉन स्टारर ने 4 दिनों में 59 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी का बजट लगभग 90 करोड़ रुपये है।
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी धनुष (Dhanush) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishq Mein) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही 59 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह कमाई 70 करोड़ रुपये के पार हो गई है। इस मूवी में प्रकाश राज, सुशील दहिया और माहिर मोहिउद्दीन सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। धनुष और कृति सेनॉन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप हमें कमेंट्स के माध्यम से भी बता सकते हैं।
