Tere Ishk Mein Box Office Day 1: टूटे आशिकों की भीड़ तैयार, एडवांस बुकिंग ओपन होते ही बिके 20K टिकिट... 10 करोड़ की ओपनिंग पक्की

Tere Ishk Mein Box Office Day 1: धनुष (Dhanush) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की नई फिल्म तेरे इश्क (Tere Ishk Mein Movie) में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेकर्स इन दिनों इसके प्रमोशन में बिजी हैं और एडवांस बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है। ट्रेड के गलियारों से आई रिपोर्ट्स की मानें तो तेरे इश्क में ने एडवांस बुकिंग शुरू होते ही 20 हजार टिकिट बेच डाले हैं, जिसके बाद इसकी डबल डिजिट की ओपनिंग पक्की हो गई है।

Tere Ishk Mein Box Office Day 1: डायरेक्टर आनंद एल राय की नई फिल्म तेरे इश्क में इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें धनुष और कृति सेनॉन दिखाई देंगे। फिल्म तेरे इश्क में के ट्रेलर ने यूट्यूब पर जमकर धमाल मचाया था, जिसके बाद से ही ये पक्का माना जा रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर बम्पर ओपनिंग लेगी। तेरे इश्क में के मेकर्स ने हाल ही में इसकी एडवांस बुकिंग ओपन की है, जिसने बता दिया है कि आने वाले दिनों में ये फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ेगी। अगर ट्रेड के गलियारों से सामने आ रही रिपोर्ट्स की माने ंतो फिल्म तेरे इश्क में पहले दिन डबल डिजिट में ओपनिंग लेगी। (इसे भी पढ़ें: देओल फैमिली इस दिन आयोजित करेगी प्रार्थना सभा, बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स होंगे शामिल)

Tere Ishq Mein

Image Source: Tere Ishq Mein Movie

Tere Ishk Mein ने एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बेचे 20 हजार टिकिट

धनुष और कृति सेनॉन की तेरे इश्क में एक रोमांटिक थ्रिलर होगी, जिसमें दो दिल टूटे आशिकों की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म तेरे इश्क में की एडवांस बुकिंग बेहद कमाल की है क्योंकि इस मूवी ने 20 हजार टिकिट बेच दिए हैं। आने वाले दिनों में ये आंकड़ा और भी बढ़ेगा, जिससे ये पक्का माना जा रहा है कि तेरे इश्क में ओपनिंग डे पर 10 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग दर्ज कराएगी। साल 2025 में ऐसी बहुत कम ही मूवीज रिलीज हुई हैं, जिन्होंने 10 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग दर्ज कराई है। (इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 19: फिनाले में जगह बनाकर गौरव खन्ना को हुए ये दो फायदे, इस दिन घर में दाखिल होगी मीडिया)

सैयारा के बाद तेरे इश्क में से है दर्शकों को बहुत उम्मीदें

साल 2025 में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। इस फिल्म की कमाई इतनी शानदार रही थी कि सारे ट्रेड पंडित हैरान रह गए थे। अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म तेरे इश्क में बॉक्स ऑफिस पर वैसे ही आंकड़े दर्ज कराएगी, जैसे सैयारा ने कराए थे। रांझणा के बाद से ही हिन्दी दर्शक धनुष को दिल टूटे आशिक के रूप में देखने के लिए बेकरार हैं और इस दफा तो उन्हें कृति सेनॉन का भी साथ मिलने वाला है, जिनका दर्शकों में एक अहम स्थान है।

End of Feed