Srikanth Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन Rajkummar Rao की 'श्रीकांत' ने मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़ रुपये

Srikanth Box Office Collection Day 2: राजकुमार राव, ज्योतिका की फिल्म श्रीकांत को बॉक्स ऑफिस पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक राजकुमार की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने 2 दिन में कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Srikanth Box Office Collection Day 2: एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'श्रीकांत' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। राजकुमार ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। फिल्म ने 10 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था। फिल्म की कहानी नेत्रहीन श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित है। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

राजकुमार के साथ इस फिल्म में ज्योतिका ने मुख्य भूमिका निभाई है। दोनों कलाकारों ने शानदार काम किया है। फिल्म में राजकुमार ने श्रीकांत बोला का कैरेक्टर किया है जो देख नहीं सकता हैं। वहीं, ज्योतिका ने श्रीकांत की टीचर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म में दोनों एक्टर्स के अभिनय की तारीफ हो रही है। फिल्म ने पहले दिन 2. 25 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है।

End of Feed