Dhurandhar worldwide box office collection day 12: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल की फिल्म धुरंधर हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म की कमाई पर अबतक ब्रेक नहीं लगा है। हर दिन ये फिल्म नए-नए रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। मंगलवार को भी फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इस बीच रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की कमाई को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म धुरंधर ने दुनियाभर में गर्दा उड़ा दिया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
pic credit- dhurandhar/sultan
धुरंधर ने दुनियाभर में मचाया धमाल
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी फिल्म ने कमाल किया। सोमवार को 30.50 करोड़ नेट कमाए थे, मंगलवार को फिर 30 करोड़ जोड़े। सिर्फ 12 दिन में भारत में नेट कलेक्शन 411.25 करोड़ हो गया। अब ये हिंदी की सिर्फ सातवीं फिल्म है जो 400 करोड़ पार कर चुकी है। ट्रेड वाले कह रहे हैं कि 500 और 600 करोड़ तो पक्का पार करेगी। विदेश में भी धुरंधर का सिक्का चल रहा है। 12 दिन में कुल वर्ल्डवाइड 639 करोड़ हो गए, जिसमें आधे से ज्यादा सिर्फ पिछले 5 दिनों में आए। मंगलवार को फिल्म धुरंधर ने लियो, जेलर और सुल्तान की कमाई को पीछे छोड़ दिया। अब जल्द ही ये फिल्म बाहुबली 1 के रिकॉर्ड को तोड़ने वाली है।
धुरंधर में इन सितारों ने जीता दिल
आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने धमाकेदार एक्टिंग की है। वहीं कम उम्र की सारा अर्जुन ने भी अपना जलवा बिखेरा है। 3 घंटे 32 मिनट वाली इस फिल्म को देखकर आपका दिन बन जाएगा। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म धुरंधर नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है।
